हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने लोकनायक महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आयोजन हिन्दी प्रचार सभा (नामपल्ली) सभागृह में आयोजित किया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ चण्डूरि कामेश्वरी उपस्थित थी। कवि पुरुषोत्तम कडेल ने सरस्वती वंदना और भजन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ प्रभास चन्दर सिंह चन्दर ने गोस्वामी तुलसी दासजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर, डॉ रेखा देवी वर्मा ने तुलसी दर्शन पर, श्रीमती उमा तिवारी ने तुलसी की भक्ति भावना, दिनेश सिंहजी ने तुलसीदास के समन्वय वाद पर और डॉ माधुरी मिश्रा ने तुलसी साहित्य के विभिन पक्षों पर प्रकाश डाला। पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया।
यह भी पढ़ें-
इनके अलावा लेखक, कवि और साहित्यकार उमेश चन्द्र, श्रीपूनम, राजकुमार यादव, श्रीमती नीलम, श्रीमती अरुन्धती कुलकर्णी, प्रदीप जाजू, अनिल कुमार गुप्ता ने तुलसीदास जी की भक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने किया। डॉ रेखादेवी वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया ।
