Uttar Pradesh Elections-2027: AICC ने जारी की जिला और शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की सूची, देख लो आपके नेता

हैदराबाद : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला और शहर कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सूची को मंजूरी दी है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए की गई हैं। सूची में झांसी, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर सहित उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और शहरों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

सूची के अनुसार, इन नियुक्तियों में- झांसी डीसीसी के लिए देशराज रिछारिया (अहिरवार), झांसी सीसीसी के लिए मनोज गुप्ता, ललितपुर डीसीसी के लिए दयाराम रजक, जालौन डीसीसी के लिए अरविंद सेंगर, ओरई सीसीसी के लिए राज कुमार वर्मा, महोबा डीसीसी के लिए संतोष धुरिया, बांदा डीसीसी के लिए राजेश दीक्षित, बांदा सीसीसी के लिए अफसाना शाह, चित्रकूट डीसीसी के लिए कुशल पटेल, हमीरपुर डीसीसी के लिए गोविंद अहिरवार, फतेहपुर डीसीसी के लिए महेश द्विवेदी, फतेहपुर सीसीसी के लिए मोहम्मद आरिफ गुड्डा, कौशाम्बी डीसीसी के लिए गौरव कुमार पांडेय, प्रतापगढ़ डीसीसी के लिए नीरज त्रिपाठी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें-

साथ ही लखनऊ डीसीसी के लिए रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’, लखनऊ सीसीसी के लिए शहजाद और अमित त्यागी, उन्नाव डीसीसी के लिए सुरेंद्र कुशवाहा, उन्नाव सीसीसी के लिए फैज फारूकी, कानपुर-नगर ग्रामीण डीसीसी के लिए संदीप शुक्ला, कानपुर महानगर सीसीसी के लिए पवन गुप्ता, कानपुर देहात डीसीसी के लिए अम्ब्रीष सिंह गौर, इटावा डीसीसी के लिए आशुतोष दीक्षित, इटावा सीसीसी के लिए राशिद खान और औरैया डीसीसी के लिए सरिता दोहरे दोहरे जैसे नाम शामिल हैं।

इसी क्रम में मुजफ्फरनगर सीसीसी के लिए रंजन मित्तल, आजमगढ़ डीसीसी के लिए कौशल कुमार, आजमगढ़ सीसीसी के लिए रियाजुल हसन और राजमंगल यादव, मऊ डीसीसी के लिए सलमान जमशेद, मऊ सीसीसी के लिए रामराज सिंह गोंड, सोनभद्र डीसीसी के लिए फरीद अहमद, सोनभद्र सीसीसी के लिए शिव कुमार पटेल, मिर्जापुर डीसीसी के लिए रज्जन पाठक, मिर्जापुर सीसीसी के लिए विजय सिंह, महराजगंज डीसीसी के लिए अशफाक अहमद, इलाहाबाद डीसीसी (गंगा पार) के लिए अशोक पटेल का नाम है।

इसके अलावा इलाहाबाद डीसीसी (यमुना पार) के लिए फुजैल हाशमी, इलाहाबाद सीसीसी के लिए सुनील राम, गाजीपुर डीसीसी के लिए संदीप कुमार विश्वकर्मा, गाजीपुर सीसीसी के लिए प्रमोद सिंह, जौनपुर डीसीसी के लिए मोहम्मद आरिफ, जौनपुर सीसीसी के लिए राजेश्वर सिंह पटेल, वाराणसी डीसीसी के लिए राघवेंद्र चौबे, वाराणसी सीसीसी के लिए अरुण द्विवेदी, चंदौली डीसीसी के लिए बृजेश गुप्ता, चंदौली (मुगलसराय) सीसीसी के लिए रविंद्र राधे विश्वकर्मा, कुशीनगर डीसीसी के लिए उमाशंकर पाठक और बलिया डीसीसी के लिए संतोष कुमार की नियुक्ति की गई है।

अमेठी और रायबरेली, जो लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रभाव वाले क्षेत्र रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदीप सिंघल को अमेठी जिला की कमान सौंपे जाने और रायबरेली में पंकज तिवारी (जिला) और धीरज श्रीवास्तव (शहर) की नियुक्ति से कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ को और सशक्त करने का संकेत दिया है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से पार्टी को उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह कदम 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति का हिस्सा है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है। अब देखना है कि इस सूची से कांग्रेस को कितना फायदा होता है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X