यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी पहल, ‘ग्राहकों की शिकायतों का निवारण’ पर संगोष्ठी, जानें वक्ताओं के विचार

हैदराबाद: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय की ओर से 7 फरवरी को कार्यपालकों के लिए ‘ग्राहकों की शिकायतों का निवारण’ विषय पर हिंदी भाषा में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य महाप्रबंधक एवं ओंबड्समैन (भारतीय रिजर्व बैंक, हैदराबाद) चिन्मय कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों की शिकायतों का तुरंत निपटान किया जाना चाहिए। बैंक के अधिकारियों को सूचित किया कि ऋण देते समय सटीक दस्तावेजीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे आगे चलकर ग्राहकों से शिकायतें न मिलें। साइबर अपराध से जुड़े मामलों को कम करने के लिए ग्राहकों में इस संबंध में जागरूकता लाने का भी प्रयास करना चाहिए। इस दौरान चिन्मय कुमार ने प्रतिभागियों की शंकाओं का भी समाधान किया।

मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख कारे भास्कर राव ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की शिकायतों को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए और मानवीय दृष्टिकोण से शिकायतों का निवारण करना चाहिए। महाप्रबंधक एवं उप अंचल प्रमुख अजय कुमार ने सभी का स्वागत किया। मुख्य प्रबंधक किरण साईं कुमार ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। उप महाप्रबंधक एवं उप अंचल प्रमुख वी एस वी नागेश ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Also Read-

संगोष्ठी में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्रीय प्रमुख और कार्यपालकों ने भाग लिया। वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) देवकांत पवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। सहायक प्रबंधक (राजभाषा) सुश्री स्नेहा साव ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X