टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्या मामला, चौंकाने वाले दो बड़े खुलासे, जानें उस दिन क्या हुआ

हैदराबाद/गुरुग्राम: टेनिस खिलाड़ी राधिका (25) हत्या मामले में चौंकाने वाले दो बड़े खुलासे सामने आये हैं। इस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस मामले में एक चश्मदीद ने जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। राधिका के पड़ोस में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने घटना को लेकर अपना बयान दिया है। अपने बयान में उसने बताया कि मैंने राधिका को बचपन से देखा है। वो यहीं पास के टेनिस कोर्ट में प्रैक्टिस करती थी। बहुत होनहार लड़की थी। उसके पिता दीपक यादव (51) भी हमेशा उसके साथ रहते थे। वो उसे टूर्नामेंट्स में ले जाते थे, ट्रेनिंग में साथ रहते थे। कभी नहीं सोचा था कि वही पिता उसकी जान ले लेगा।

घटना वाले दिन की बात करते हुए गार्ड ने बताया कि मैं अपने ड्यूटी पॉइंट पर था, तभी देखा कि राधिका की मां मंजू मैडम बाहर कुछ महिलाओं से बात कर रही थीं। इतने में अचानक दीपक यादव बालकनी में आया। उसके हाथ में पिस्टल थी। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा ‘मैंने राधिका को मार दिया।’ उसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के सभी लोग चौंक गए। ये सुनकर मंजू मैडम और राधिका का भाई एकदम दौड़ते हुए अंदर की ओर भागे। अंदर जाकर देखा तो राधिका खून से लथपथ पड़ी थी। सब कुछ कुछ ही मिनटों में हुआ, किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

Also Read-

इसी क्रम में राधिका की मां ने उसके पिता दीपक यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राधिका की मां ने बताया कि दीपक बेहद ज़िद्दी और सनकी स्वभाव का है। हाल ही में गांव में किसी ने उनको ताना मारा कि बेटी खूब कमा रही है, तू तो ऐश कर रहा है। बस इसी बात ने दीपक को अंदर तक झकझोर दिया। पिछले कई दिन से राधिका और दीपक के बीच टेनिस एकेडमी बंद करने को लेकर लगातार झगड़ा हो रहा था। मां के मुताबिक गुस्से में था और राधिका को मारना चाहता था और मौका मिलते ही मार दिया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X