हैदराबाद : तेलंगाना में दो दिन बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया दक्षिण और पूर्वी दिशा से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके चलते उत्तरी तेलंगाना में ओलावृष्टि होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ेंगी।
आग्नेय दक्षिण दिशा से तेलंगाना की ओर बहने वाली तेज हवाओं के कारण ठंड की तीव्रता में कमी हो सकती है। वहीं, उत्तर भारत से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण बर्फ पड़ने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आदिलाबाद, कुमरम भीम, मंचेरियाल, जगित्याल और निर्मल जिलों में 10 और 11 जनवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना है। कम ऊपर से बहने वाले हवाओं के कारण हैदराबाद, वरंगल और करीमनगर जिले में साधारण बारिश होगी। अधिकारियों ने मौसम विभाग की बारिश होने की चेतावनी के चलते किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

