हैदराबाद: तेलंगाना कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोमवार को एबिड्स में नेहरू की प्रतिमा पर पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव, अंजन कुमार यादव, निरंजन और अन्य नेताओं ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर सोमवार को एबिड्स में नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सेवाओं को याद किया।

इससे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल की जयंती के अवसर पर गांधी भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य नेहरू के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अधिक संख्या में शामिल थे।
