हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक चोर रात को मंदिर में चोरी के लिए गया और बुरी तरह से फंस गया। चोरी करने के बाद खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश की। मगर बाहर नहीं निकल सका।
चोर सुबह तक वैसे ही फंसा रहा। यह मामला श्रीकाकुलम जिले के कंचिली मंडल के जुडपुडी गांव के जामी एलम्मा मंदिर में प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कंचिी गांव निवासी सीस पापाराव नामक चोर सोमवार की रात मंदिर में घुसकर एल्लम्मा माता के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये। उसने सभी आभूषणों को कपड़े में बांधकर बाहर निकलने के लिए एक खिड़की बाहर निकलने की कोशिश में फंस गया।
अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने चोर को मंदिर की खिड़की में देखा और दंग रह गये। चोर ने ग्रामीणों से उसे बाहर निकालने की प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने चोर को खिड़की से बाहर निकाला और कंचिली पुलिस के हवाले कर दिया।
