नई दिल्ली : 20 दिसंबर को देश की राजधानी के संसद गलियारे में स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित “नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड 2025” न केवल एक सम्मान समारोह रहा, बल्कि यह भारतीय प्लास्टिक, पैकेजिंग, प्रिंटिंग, FMCG और रीसाइक्लिंग उद्योग के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा। इस गरिमामय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक उद्योग प्रतिनिधि, प्लास्टिक एसोसिएशनों के अध्यक्ष, वरिष्ठ उद्योगपति, नीति विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक साथ उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन नई पीढ़ी फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसके संस्थापक शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि युवा उद्यमियों को राष्ट्रीय पहचान, उद्योग नेतृत्व से संवाद और भविष्य के अवसरों से जोड़ना रहा है।

मुख्य अतिथि का प्रेरक संदेश
कार्यक्रम की Chief Guest, डॉ. धर्मशिला गुप्ता, सांसद, राज्य सभा ने अपने संबोधन में कहा, “नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड आज के समय की एक अत्यंत आवश्यक और दूरदर्शी पहल है। प्लास्टिक्स, पैकेजिंग, प्रिंटिंग, FMCG और रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में युवा उद्यमी जिस ऊर्जा, नवाचार और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, वह भारत के औद्योगिक भविष्य को सशक्त बनाता है।” उन्होंने विशेष रूप से इस बात को रेखांकित किया कि देशभर से विभिन्न प्लास्टिक एसोसिएशनों के अध्यक्षों और वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधियों का एक मंच पर एकत्र होना भारतीय उद्योग के सामूहिक नेतृत्व का सशक्त उदाहरण है।

डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने नई पीढ़ी फाउंडेशन के संस्थापक शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “इतने बड़े स्तर पर देशभर के उद्योग नेताओं और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाने का साहस और संकल्प अपने आप में प्रेरणादायक है।” यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि डॉ. धर्मशिला गुप्ता पूरे आयोजन के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक लगातार उपस्थित रहीं और उन्होंने साढ़े तीन घंटे तक स्वयं अपने हाथों से प्रत्येक Awardee को सम्मानित किया, जो उनके समर्पण और कार्यक्रम के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उद्योग के वरिष्ठ नेताओं की दृष्टि वजूभाई वाघासिया, Past President Laghu Udyog Bharti ने अपने वक्तव्य में कहा,
“नई पीढ़ी Youth Icons और Rising Stars आने वाले समय में भारतीय उद्योग की रीढ़ बनने जा रहे हैं। इस मंच ने युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है और उन्हें राष्ट्रीय पहचान दी है।” उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए युवा नेतृत्व और अनुभवी मार्गदर्शन का यह संयोजन अत्यंत आवश्यक है, और नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड इस दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

Rakesh Shah, Past Managing Director – Windmolar & Holeshare India Pvt. Ltd.Past Chairman – Evaluation Committee, Plast India 2015 एवं 2018 ने कहा, “नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह भारतीय प्लास्टिक उद्योग के भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच है।” उन्होंने आयोजन की पारदर्शिता, चयन प्रक्रिया की गुणवत्ता और युवाओं के प्रति गंभीर दृष्टिकोण के लिए आयोजक शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी की विशेष प्रशंसा की।
Also Read-
Mr. Sunil Jain, President – Rajoo Engineers Ltd. Director– भारतीय पैकेजिंग संस्थान ने कहा, “आज की तारीख में भारतीय प्लास्टिक उद्योग में युवाओं को बढ़ावा देने वाला यह सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली मंच बन चुका है।

नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड वास्तव में एक मील का पत्थर है।” उनके अनुसार, यह मंच न केवल युवा उद्यमियों को सम्मान देता है, बल्कि उन्हें उद्योग के शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करता है।
आयोजक का विज़न
कार्यक्रम के आयोजक और नई पीढ़ी फाउंडेशन के संस्थापक, शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा, “नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि देशभर के युवा उद्यमियों को एक साझा मंच, नेटवर्क और प्रेरणा देना है। आज वरिष्ठ उद्योग नेतृत्व और युवा शक्ति का जो संगम यहां दिखाई दे रहा है, वही भारत की औद्योगिक ताकत है।”
उन्होंने सभी Chief Guests, Guests of Honour, Sponsors, Screening Committee Members और Industry Associations का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका।
Youth Icons और Rising Stars का सम्मान-
कार्यक्रम में तीन Youth Icon Awards और 15 Rising Star Awards प्रदान किए गए। Youth Icons में Mukesh Goel, Director,Neelgiri Machinery Global Private Limited,(1st Prize), Sachi Gupta,CEO Terrasoul Polymers Private Limited को (2nd Prize) और MeghDeep Agarwal ( Managing Director Endurafab Private Ltd) को उनके उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए 3rd Prize से सम्मानित किया गया। वहीं, देशभर से चुने गए 15 Rising Star Awardees को तीन स्लॉट में सम्मानित किया गया, जिससे युवा उद्यमियों का उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।
राइजिंग स्टार कैटेगरी में
1- Vaibhav Bajaj
Director
Khyati Pet Industries
(367 Vote Ranking)
2- Naman Jain
Director
Aadinath Flexpack Private Limited
(358Vote Ranking)
3 – Ms Sagdeo
PadCare Labs Private Limited
(357 Vote Ranking)
4- Ishan Gupta
Director
Distinct Polymers
(350 Vote Ranking)
5- Mit Patel
Director
Xylone Polyblend Private Limited
(323 Vote Ranking)
6- Simranpreet Singh Chatarth
JK Paras Polycoats Limited
(297 Vote Ranking)
7- Prateek
Managing Director
Futech Machinery Private Limited
(296 Vote Ranking)
8- Nirav Kansagra
Partner
Parin Pipes & Fittings
(236 Vote Ranking)
9- Rahul Juware
Director
R3RR Eco Solutions Private Limited
(223 Vote Ranking)
10 – Srinivas ST
Proprietor
SLV Group Plastic Recycling Solution
(218 Vote Ranking)
11- Gyanprakash Tiwari
Director
BL Intelligent Machinery Private Limited
(198 Vote Ranking)
12- Viral Dhingani-189
Owner
Khyati Polymers
(189 Vote Ranking)
13- Rasesh Lahoti-
Director
VGrow Plastics Private Limited
(174 Vote Ranking)
14- Yash Thakkar
Benchmark Polytechnik Private Limited
(162 Vote Ranking)
15- Akshay Baldwa-125
Managing Director
Shri Shyam Additives Private Limited
(125 Vote) को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय उद्योग नेतृत्व की सशक्त उपस्थिति –
कार्यक्रम में देशभर से पधारे प्लास्टिक एसोसिएशनों, इंडस्ट्री फोरम्स और व्यापार संगठनों के Presidents और पदाधिकारियों को Guest of Honour के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें-
सर्व श्री संजीव सचदेवा
Vice Chairman
Plast Pack 2026
शंकर बजाज
President
Chhattisgarh Federation
of Industries,
देवेंद्र पाल सिंह
Imm. Past President
All India Plastic Industries
Association,
रवि कुमार अग्रवाल
President,
Nayi Peedhi Environment Forum, North India
Patron and former President
Indian Plastic Industries Association,
विजय कुमार
President
KARNATAKA STATE POLYMERS
ASSOCIATION (KSPA)
पंकज उप्पल
President
All India Plastic Industries Association
पंकज उप्पल
Manager Policy
Pet Packaging Association for Clean Environment
अरुण भाई रोकड
Chairman, Saurashtra Plast 2026,
राम कोचर
Managing Director
AL MEHTAB INDUSTRIES
SCJ प्लास्टिक लिमिटेड के डायरेक्टर वी वी लाल।
अल्टिमा ग्रुप के डॉयरेक्टर Shukmmet Singh समेत देश के कोने-कोने से आए तमाम उद्योगपतियों को मुख्य अतिथि द्वारा गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस नई पीढ़ी फाउंडेशन से इंजीनियर C. S. पांडेय, कृष्ण गोपाल मिश्रा, आलोक दुबे, निधि वर्मा, मधुर शर्मा, श्रीमती मोनिका तथा दैनिक जागरण नोएडा के चीफ कापी एडिटर संतोष जी समेत तमाम उद्यमी व पत्रकार बंधु मौजूद थे।
आयोजक समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन sree Narayan Shah National Core Committee Membar Nayi Peedhi Foundation द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति पर अवार्ड विनर्स के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें 200 से अधिक उद्यमियों ने रात्रि भोज के साथ आपसी नेटवर्किंग का लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम के प्रमुख स्पॉन्सर देश की प्रतिष्ठित सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रही, जबकि ब्रांडिंग पार्टनर प्लास्ट फोकस 2028, नॉलेज पार्टनर CIPET, गोल्ड स्पॉन्सर अल मेहताब इंडस्ट्रीज, सिल्वर स्पॉन्सर HIPLEX 2026, प्लास्टो 2727, ब्राउन्ज स्पॉन्सर के रूप में प्लास्ट पैक 2026, वेलसेट ग्रुप ,अल्टिमा ग्रुप, Terrasoul, रही। इस कार्यक्रम में प्लास्ट इंडिया 2026 का भी सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम की प्रमुख संगठन सपोर्टर प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन, AIPMA,PMMAI पीएचडीसीसीआई, IPF, IPI, GSPMA, TAAPMA, PPF, APP, KSPA, RPMA, PMATAUP, SPMA, AIPMA, NEPMA.
बताते चलें की नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड के दौरान चयनित हुए अवॉर्डियों को देशभर की तमाम एसोसिएशन प्रेसिडेंट और तमाम इंडस्ट्री लीडर्स ने अलग-अलग जोन से वोटिंग के माध्यम से चुनाव किया है। वास्तव में नई दिल्ली के संसद गलियारे में स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में संपन्न हुये नई पीढ़ी आंत्रप्रेन्योर्स अवार्ड 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय प्लास्टिक और संबद्ध उद्योगों का भविष्य युवा उद्यमियों, नवाचार और राष्ट्रीय सहयोग में निहित है। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि एक आंदोलन बनता जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में भारतीय उद्योग को नई दिशा देगा।
