‘सूत्रधार’ का पंचम वार्षिकोत्सव समारोह में आपका हार्दिक स्वागत; कब, कहां, क्या और क्यों जानिए-आइए

हैदराबाद (सरिता सुराणा की रिपोर्ट) : सूत्रधार संस्था की संस्थापिका सरिता सुराणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था- ‘सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत’ ने अपनी स्थापना के 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में संस्था द्वारा 29 जून को हिन्दी प्रचार सभा, नामपल्ली के सभागार में पंचम वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह का प्रथम सत्र विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों को समर्पित है। इस सत्र में श्रीमती शुभ्रा मोहन्तो द्वारा संचालित अकादमी ‘संगीत साधना संगीतालय, हैदराबाद’ के बाल कलाकार गायन, वादन और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। सुश्री चन्द्रेयी मंडल, सुश्री आरुषि मंडल, सुश्री संघमित्रा बिष्वास, सुश्री शरन्या रावल और सुश्री ईशानी महापात्र सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगी। सुश्री ध्रुवी बालाजी नृत्य प्रस्तुत करेंगी और श्री स्कन्दन धन्वी पियानो पर धुन बजाएंगे। सुश्री आमौलिका डांग, सुश्री सानवी पोतदार और सुश्री दर्शनी बाबू देशभक्ति गीत पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

सरिता सुराणा

इसके अलावा डॉ. जयरामन बालकृष्णा द्वारा संचालित ‘नृत्यांजलि आर्ट्स एकेडमी’ के बाल कलाकारों- कुमारी राचा दिति वर्षिणी, कुमारी दीक्षिका बुदावरपु और कुमारी नित्याश्री अन्नालुरी द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। सुश्री सन्निधि वर्मा बिरजू महाराज का तराना पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। श्रीमती सुदेष्ना सामंत और सन्निधि वर्मा राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित युगल नृत्य प्रस्तुत करेंगी। प्रिय सान्निध्य वर्मा और सुश्री आरम्भिका भारद्वाज काव्य पाठ करेंगे। इनके साथ-साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। भाग लेने वाले सभी बच्चों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

द्वितीय सत्र में बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार, कवि, समीक्षक एवं प्रखर वक्ता प्रोफेसर ऋषभदेव शर्मा इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जैन समाज की प्रमुख समाज सेविका, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मण्डल की भूतपूर्व अध्यक्ष एवं संस्था की संरक्षक श्रीमती विमलेश सिंघी मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन होंगी। हमारी संस्था की वरिष्ठ सदस्या एडवोकेट एवं कवयित्री अमृताश्री बैंगलुरू से इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पधार रही हैं। वे विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन होंगी।

कार्यक्रम के दौरान समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें संस्था के सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। वरिष्ठ कहानीकार सुहास भटनागर इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे। अध्यक्ष सरिता सुराणा ने सभी साहित्य प्रेमियों को इसमें भाग लेने हेतु निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X