तेलंगाना में आग उगल रहा है सूरज, लू लगने से छह मजदूरों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना में सूरज आग उगल रहा है। तेज गरम हवाएं चल रही है। ताजा लू लगने से छह की मौत हो गई। काम पर गये कुछ मजदूर और काम की तलाश में बाहर गये कुछ मजदूरों की लू लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उत्तरी तेलंगाना में धूप अधिक तेज है।

कुमरम भीम जिले के वांकिडी और कौटाला गांवों में शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले जून के बाद से तेलंगाना में दर्ज किया गया यह उच्चतम तापमान है। इसी तरह रेंजल में अधिकतम तापमान भी 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। माक्लूर व एडपल्ली में 45.4 डिग्री और निजामाबाद ग्रामीण क्षेत्र में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार और सोमवार को उत्तरी तेलंगाना के जिलों में तेज गरम हवाएं चलने की संभावना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए लोग मकामों में रहे और धूम में बाहर न जाये। विदर्भ से कर्नाटक तक हवा की अस्थिरता के कारण 900 किमी ऊंची सतह ‘द्रोणी’ बना हुआ है। इसके चलते तेलंगाना में तेज गरम हवाएं चल रही है।

इसी बीच में कोत्तागुडेम जिले में सनस्ट्रोक के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। रंगारेड्डी जिले के कंदुकुर निवासी के जंगय्या (56) की शनिवार सुबह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के लिए काम पर गया था। मजदूर का काम करते समय नीचे गिर गया। साथियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। निर्मल जिले के भैंसा में शनिवार को लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय व्यापारी संतोष यादव (38) की लू लगने से मौत हो गई। शहर निवासी दिलीप बच्चुवार (41) शुक्रवार को लू लगने से गंभीर रूप से बीमार हो गया। शनिवार को उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X