T20 World Cup 2026 : वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, शेफर्ड ने दर्ज किया ऐतिहासिक हैट्रिक

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की है। स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 35 रनों से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की, लेकिन शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए पांच विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड की पारी 147 रनों पर सिमट गई।

बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर ने बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे। उन्होंने इस दौरान महज पारी में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पावरप्ले में टीम बिना विकेट खोए सिर्फ 33 रन ही बना सकी। मार्क वाट की अगुवाई स्पिनरों ने शुरुआती ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन सकी थी। हेटमायर ने इसके बाद हालांकि स्पिनरों पर आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने स्लॉग स्वीप और पुल शॉट का अच्छा इस्तेमाल किया और फिर कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर रन गति को तेजी से बढ़ाया।

उनकी आक्रामक पारी से टीम ने 11 से 15 के बीच 72 रन जोड़े और स्कोर 138 रन पर दो विकेट हो गया। हेटमायर को रोवमैन पॉवेल (14 गेंदों पर 24 रन) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर 37 गेंदों में 81 रन की तेज साझेदारी कर मैच पर दबदबा कायम किया। हेटमायर की पारी का अंत ब्रैंडन मैकमुलेन ने बाउंड्री पर दौड़ते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक कर किया। स्कॉटलैंड ने इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने शुरुआती 10 ओवरों तक इस फैसले को सही साबित किया। ब्रैंडन किंग ने 30 गेंदों पर 35 रन बनाए लेकिन वह शुरुआत में संघर्ष करते दिखे। कप्तान शाई होप (19) को तेज गेंदबाज माइकल लीस्क (42 रन पर एक विकेट) ने आउट किया। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Also Read-

रोमारियो शेफर्ड की ऐतिहासिक हैट्रिक

इसी क्रम में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने इतिहास रचा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम कर ली है। स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शेफर्ड ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। 17वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन विकेट झटककर उन्होंने न केवल अपनी टीम की जीत पक्की की, बल्कि वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।

शेफर्ड के इस ऐतिहासिक स्पेल की शुरुआत 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई, जब उन्होंने मैथ्यू क्रॉस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रॉस ने बाहर जाती गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेलने की कोशिश की, जहां तैनात रदरफोर्ड ने कोई गलती नहीं की। अगली ही गेंद पर शेफर्ड ने खतरनाक माइकल लीस्क को कप्तान रोवमैन पॉवेल के हाथों लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट कराया।

इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क को भी आउट कर दिया। लीस्क को शेफर्ड ने पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। हैट्रिक बॉल पर शेफर्ड ने अपनी चतुराई का बेहतरीन नमूना पेश किया। नए बल्लेबाज ओलिवर डेविडसन के लिए उन्होंने ‘सीम-अप’ गेंद डाली, जो टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आई। डेविडसन ड्राइव मारने के चक्कर में पूरी तरह बीट हुए और गेंद सीधे उनके ऑफ-स्टंप से जा टकराई। क्लीन बोल्ड होते ही शेफर्ड मैदान पर दौड़ पड़े और अपनी इस उपलब्धि का जश्न अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X