हैदराबाद : टी20 विश्व कप 2026 के मैच बहुत रोमांचक होते जा रहे है। दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के मैच में दो सुपर खेले गये। खेलप्रेमी इस मैच को कोई जीत नहीं पाएगा। इसी प्रकार कनाडा बनाम संयुक्त अरब के बीच खेला गया मैच भी काफी रोमांचक रहा है। इसी क्रम 21वें मैच में नीदरलैंड के खिलाफ एम ए चिदंबरम स्टेडियम के मैदान पर अमेरिका को 93 रनों से जीत मिली। यह मैच भी रोमांचक रहा है। ग्रुप ए के इस मुकाबले में पहले खेलते हुए अमेरिका ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए। नीदरलैंड की बैटिंग पूरी तरह फेल रही और टीम की पारी 16वें ओवर में 103 रनों पर सिमट गई। भारत और पाकिस्तान से हार झेलने के बाद अमेरिका की टीम का खाता खुल गया है।

टॉस हारने के बाद खेलने उतरे अमेरिका की टीम को कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। शायन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मोनांक ने साईतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था। मोनांक 22 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साईतेजा ने शुभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। 21 साल के साईतेजा 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभम ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 48 रन बनाए।

पूर्व भारतीय अंडर-19 स्टार हरमीत के चार ओवर में चार विकेट और शैडली वान शाल्कविक के 2.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटकने से अमेरिका ने नीदरलैंड को समेट दिया। हरमीत का यह प्रदर्शन अमेरिका के लिए टी20 विश्व कप मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। मोहम्मद मोहसिन ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। बाएं हाथ के स्पिन नोसतुश केंजिगे को भी एक विकेट मिला। नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। उसके लिए बास डि लीडे 23 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा कप्तान स्कॉट एड्वर्ड्स ने 20 रन का योगदान दिया। (एजेंसियां)

यह भी पढ़ें-
యూఎస్ఏ భారీ విజయం
హైదరాబాద్ : టీ20 వరల్డ్ కప్లో యూఎస్ఏ జట్టు భారీ విజయం సాధించింది. చెన్నయ్ వేదికగా నెదర్లాండ్స్ను ఎదుర్కొన్న ఈ జట్టు అదరగొట్టింది. టాస్ ఓడి బ్యాటింగ్కు దిగిన యూఎస్ఏకు కెప్టెన్ మోనాంక్ పటేల్ (36), షాయన్ జహంగీర్ (20) మంచి ఆరంభం అందించారు. సాయితేజ ముక్కమల్ల (79) హాఫ్ సెంచరీతో అదరగొట్టాడు. చివర్లో శుభమ్ రాంజానే (48 నాటౌట్) మెరుపులు మెరిపించాడు. దీంతో ఆ జట్టు నిర్ణీత 20 ఓవర్లలో 196/6 పరుగుల భారీ స్కోరు చేసింది.
నెదర్లాండ్స్ బౌలర్లలో బాస్ డి లీడ్ మూడు వికెట్లతో రాణించాడు. అనంతరం ఛేజింగ్కు దిగిన నెదర్లాండ్స ఏమాత్రం పోటీ ఇవ్వలేకపోయింది. బాస్ డి లీడ్ (23), కెప్టెన్ స్కాట్ ఎడ్వర్డ్స్ (20) మాత్రమే కొంత పోరాటపటిమ కనబరిచారు. మిగతా వాళ్లంతా దారుణంగా విఫలమయ్యారు. దీంతో ఆ జట్టు 15.5 ఓవర్లలో 103 పరుగులకు ఆలౌట్ అయింది.
అమెరికా బౌలర్లలో హర్మీత్ సింగ్ నాలుగు, షాడ్లీ వాన్ షాక్విక్ మూడు, మహమ్మద్ మొహ్సిన్ రెండు వికెట్లతో ఆకట్టుకున్నారు. యూఎస్ విజయంలో కీలక పాత్ర పోషించిన హర్మీత్కు ‘ప్లేయర్ ఆఫ్ ది మ్యాచ్’ అవార్డు దక్కింది. (ఏజెన్సీలు)
