T20 World Cup 2026 : 19 फरवरी को भी खेले जाएंगे ये तीन मैच, पढ़ें सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत 19 फरवरी को भी तीन मैच खेले जाएंगे। इसी क्रम में गुरुवार को 37वां मैच, ग्रुप सी में वेस्ट इंडीज बनाम इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 38वां मैच ग्रुप बी में श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर दोपहर 3 बजे से होगा।

इसी कड़ी में 39वां मैच ग्रुप डी में अफगानिस्तान बनाम कनाडा के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वैसे तो इन मैचों के हार-जीत से न किसी को लाभ होगा और न ही किसी को नुकसान होगा। क्योंकि हर ग्रुप से दो-दो टीमें पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं।

सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल

सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है- 21 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 22 फरवरीको इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पल्लीकेले में दोपहर 3 बजे से और भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में शाम 7 बजे से होगा। 23 फरवरी को जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुंबई मेंशाम 7 बजे ले खेला जाएगा। 24 फरवरी को इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे होगा। 25 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 26 फरवरी को वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में दोपहर 3 बजे से भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में शाम 7 बजे से होगा। 27 फरवरी को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 28 फरवरी को श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे से होगा। 1 मार्च को जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली दोपहर 3 बजे से और भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें-

इसके बाद सुपर 8 राउंड के सभी मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। वहीं 4 और 5 मार्च को दो सेमीफाइनल तथा 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X