हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत 15 फरवरी को भी तीन मैच खेले जाएंगे। इन मैचों में इंडिया बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला भी होने वाला है। इस मैच को देखने के लिए खेल प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें-
इसी क्रम में 25वां और ग्रुप सी का मैच वेस्ट इंडीज बनाम नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-
इसी क्रम में 26वां मैच ग्रुप ए में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच एम .ए. चिदंबरम स्टेडियम पर दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा। साथ ही महामुकाबला 27वां मैच ग्रुप ए में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
