T20 World Cup 2026 Super 8: साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम में एक बदलाव संभव

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। रविवार को शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाला है। इससे पहले इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पल्लीकेले में दोपहर 3 बजे से होगा। इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। गौरलतब है कि 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो गया।

दूसरी ओर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया खेलाडियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब तक भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। इसका सबसे बड़ा कारण टीम ने पिच और हालात को देखते 11 खिलाड़ियों को उतारी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में एक बदलाव हो सकता है।

इस समय ओपनर अभिषेक शर्मा के स्थान को लेकर चर्चा है। अभिषेक के लिए यह टूर्नामेंट अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। मुख्य रूप से पिछले तीन मैचों में तीन बार डक आउट हो गये। फिर भी वो टीम में खेल रहे है। इसके साफ संकेत कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले दे दिया है। ऐसे में वे ईशान के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। नंबर 3 पर तिलक वर्मा आते हैं और इस महत्वपूर्ण मैच में उनसे रनों की काफी उम्मीद भी है।

Also Read-

कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद नंबर 4 पर मोर्चा संभालेंगे। जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। जबकि स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के साथ अक्षर पटेल की जोड़ी दिखने की उम्मीद है। गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। अक्षर पटेल की वापसी की पूरी संभावना है। अक्षर को पिछले मैच में आराम दिया गया था। लेकिन अहमदाबाद की पिचों पर उनका रिकॉर्ड और घरेलू मैदान का अनुभव उन्हें वॉशिंगटन सुंदर पर प्राथमिकता दिला सकता है।

भारत की संभावित टीम : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X