T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड 20 रनों से हराया, घायल शेर वानिंजु हसरंगा ने दिलाई जीत

हैदराबाद : कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में आयलरैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 163 रन बनाये। लेकिन आयरलैंड की टीम सिर्फ 143 बना पाई। इस मैच के हीरो महीश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा रहे। दोनों ने 3-3 विकेट लेकर आयरलैंड की टीम को मैच में इस टारगेट का पीछा करने से पूरी तरह रोक दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन 8 फरवरी को तीन मुकाबले खेले गये हैं। पहले मैच में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। दिन के दूसरे मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड की भिड़ंत नेपाल से हुई। इस मैच में इंग्लैंड ने 4 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में आयलरैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

आयरलैंड की शुरुआत ही खराब रही। कप्तान पॉल स्टर्लिंग चौथे ओवर में 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रॉस अडैर (34) ने हैरी टैक्टर (40) के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप जरूर लगाई, लेकिन अडैर को हसरंगा ने बोल्ड कर दिया। यहां से श्रीलंकाई टीम को लगातार विकेट मिलते रहे और आयरलैंड के बल्लेबाज कोई पार्टनरशिप लगाने में कामयाब नहीं रहे। लॉर्कन टकर ने 21 और कर्टिस कैम्फर ने 13 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए हसरंगा और तीक्षणा के शानदार खेल के अलावा मथीशा पथिराना ने भी 2 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें-

इससे पहले कामिंदु मेंडिस के 19 गेंद में 44 रन और कुसल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बाद आयरलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 विश्व कप के मैच में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। विकेटकीपर कुसल ने 43 गेंद में पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाए और पांचवें विकेट के लिए कामिंदु के साथ 67 रन की साझेदारी की। कामिंदु ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये। एक समय पर श्रीलंका का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 86 रन था। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X