T20 World CUp 2026 : दो भाइयों की जोड़ी ने इटली को दिलाई पहली यादगार जीत, मनाया जश्न

हैदराबाद/नई दिल्ली : इटली ने आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये T20 वर्ल्ड कप-2026 के ग्रुप C मैच में सभी को चौंका दिया। इटली ने नेपाल जैसी मजबूत टीम को 10 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

वैसे तो क्रिकेट के खेल के दौरान काफी ऐसे मौके देखने को मिले हैं जब दो भाई एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले हैं। स्टीव वॉ और मार्क वॉ की जोड़ी सबसे सफल भाइयों की जोड़ी मानी जाती है। 108 टेस्ट में एक साथ प्लेइंग इलेवन में हिस्सा थे। इरफान पठान-यूसुफ पठान, एंडी फ्लावर-ग्रैंड फ्लावर, मिचेल मार्श-शॉन मार्श समेत कई भाइयों की जोड़ी साथ खेली है। इस बार भी 2026 टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो पहले इस टूर्नामेंट में कभी नहीं हुआ।

इटली की टीम पहली बार टी20 विश्व कप में खेल रही है। टीम में दो भाइयों की जोड़ी है। टीम के सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का भाई हैं। इसके साथ ही हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी भी भाई हैं। चारों स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। नेपाल के खिलाफ भी चार खेले। टी20 विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका है जब दो भाइयों की जोड़ी एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेली।

जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ है। उनके दादा इटली से माइग्रेड होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया में ही दोनों के क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। वहां क्लब क्रिकेट खेलने के बाद दोनों भाई इटली पहुंचे और 2022 में एंथनी ने इटली के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। जस्टिन ने भी उसी मैच में डेब्यू किया। दोनों ने नेपाल के खिलाफ नाबाद फिफ्टी लगाकर इटली को 10 विकेट से जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें-

बेन मानेंटी और हैरी मानेंटी भी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से ही हैं। बेन ने 2018 में बिग बैश डेब्यू किया था। वह सिडनी सिक्सर्स के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल चुके हैं। उनके छोटे भाई हैरी दो सीजन से एडिलेड स्ट्राइकर्स का हिस्सा हैं। हैरी ने 2022 में इटली के लिए डेब्यू किया था तो बेन को 2023 में डेब्यू का मौका मिला। नेपाल के खिलाफ मैच में हैरी ने इटली की कप्तानी भी की।

यह भी पढ़ें-

ఇటలీ ఘన విజయం

హైదరాబాద్ : ఐసీసీ పురుషుల టీ20 ప్రపంచకప్-2026లో భాగంగా ఇవాళ ముంబై లోని వాంఖడే స్టేడియంలో జరిగిన గ్రూప్-సీ మ్యాచ్‌లో ఇటలీ అదరగొట్టింది. పసికూనగా భావించిన ఇటలీ పటిష్టమైన నేపాల్ జట్టును 10 వికెట్ల తేడాతో ఓడించి తొలి విజయాన్ని నమోదు చేసింది.

అయితే, అంతకు ముందు టాస్ ఓడి మొదట బ్యాటింగ్‌కు దిగిన నేపాల్‌కు ఇటలీ బౌలర్లు చుక్కలు చూపించారు. క్రమం తప్పకుండా వికెట్లు కోల్పోవడంతో నేపాల్ 19.3 ఓవర్లలో కేవలం 123 పరుగులకే ఆలౌట్ అయ్యింది. ఆ జట్టులో ఆరిఫ్ షేక్ (27), కెప్టెన్ రోహిత్ పౌడెల్ (23) మాత్రమే చెప్పుకోదగిన స్కోర్లు చేశారు. ఇటలీ బౌలర్లలో క్రిషన్ కలుగమగే 3 వికెట్లు, బెంజమిన్ మానేంటి 2 వికెట్లు తీసుకున్నారు.

124 పరుగుల స్వల్ప లక్ష్యంతో బరిలోకి దిగిన ఇటలీ, నేపాల్ బౌలర్లకు ఏమాత్రం అవకాశం ఇవ్వలేదు. ఓపెనర్లుగా వచ్చిన మోస్కా బ్రదర్స్ ఆకాశమే హద్దుగా చెలరేగిపోయారు. కేవలం 12.4 ఓవర్లలోనే వికెట్ నష్టపోకుండా లక్ష్యాన్ని ఛేదించారు. ఆంథోనీ మోస్కా 31 బంతుల్లో 61 పరుగులు, జస్టిన్ మోస్కా 41 బంతుల్లో 59 పరుగులు చేసి నాటౌట్‌గా నిలిచారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X