स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो पर अब भी सस्पेंस, जानिए वजह

हैदराबाद: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शहर में होने वाला शो विवादों में बदल गया है। बीजेपी मांग कर रही है कि फारूकी के शो को इजाजत न दें। वहीं माधापुर के डीसीपी शिल्पावल्ली ने कहा कि मुनव्वर फारूकी के शो के लिए परमिशन है। लोकतंत्र में कोई भी शो आयोजित कर सकता है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी मुनव्वर फारूकी शो में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शाम 4 बजे से शो खत्म होने तक पुलिस ने हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। इसके चलते उस मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिल्पकला वेदिका में शो

फारूकी का स्टैंडअप कॉमेडी इवेंट शिल्पकला वेदिका माधापुर में शनिवार शाम 4 से 8 बजे तक होगा। भाजयुमो नेता पहले ही डीजीपी महेंद्र रेड्डी से शिकायत कर चुके हैं कि फारूकी ने अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवताओं का अपमान किया है। लेकिन माधपुर पुलिस ने इस शो को आयोजित करने की अनुमति दी। टिकटों की बिक्री भी हो गई। आयोजकों का कहना है कि जनवरी में होने वाले इस शो को कोरोना के चलते टालना पड़ा था। भाजपा विधायक टी राजा सिंह को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। विधायक ने चेतावनी दी थी कि शो को बाधित किया जाएगा।

फारूकी के शो पर जारी है टेंशन

हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर टेंशन जारी है। भाजपा विधायक राजा सिंह और कई हिंदू समुदायों के नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे शहर में मुनव्वर के शो को नहीं होने देंगे। इसके चलते शिल्पकला वेदिका के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। माधापुर पुलिस ने कल मुनव्वर फारूकी के स्टैंड अप कॉमेडी शो की इजाजत दे दी। Book My Show में अब तक 2 हजार टिकट बिक चुके हैं। वहीं अब भी मुनव्वर के शो पर सस्पेंस जारी है। मुनव्वर फारूकी शो में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है। कल बेंगलुरू में होने वाला शो मुनव्वर के बुखार के कारण स्थगित कर दिया गया था। मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह कोरोना टेस्ट के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबर :

दो हजार पुलिस तैनात

दूसरी ओर शिल्पकला स्थल पर आयोजित होने वाले शो के लिए आयोजक पहले से ही तैयारियां कर चुके हैं। फिलहाल माधापुर शिल्पकल वेदिका के पास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एसओटी, कानून व्यवस्था, मुफ्ती और विशेष बल की टीमों के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लगभग दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X