इंकोइस में हिंदी पखवाड़ा 2025 समारोह का सफल आयोजन, ये रहे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि

हैदराबाद : भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, हैदराबाद में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा 2025 का आयोजन जारी है। इसके अंतर्गत दिनांक 26 सितंबर को ई. पट्टाभि रामाराव, समूह निदेशक ओ.डी. आई.सी.टी, इंकॉइस की अध्यक्षता में पखवाड़े का मुख्य समारोह आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में प्रो. शकीला खानम, पूर्व प्राध्यापक, हिंदी विभाग, डॉ. भीमराव अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद मुख्य अतिथि और डॉ शिवानंद कालेकर, पूर्व सहायक निदेशक, हिंदी शिक्षण योजना, हैदराबाद केंद्र, विशिष्ट अतिथ के रूप में आमंत्रित रहें। अध्यक्ष ई. पट्टाभि रामा राव ने दोनों अथितियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने अपने संबोधन भाषण में राजभाषा की प्रगति पर प्रकाश डाला और राकास टीम और विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में राजभाषा के कार्य प्रगति की शुभकामनाएं दी।

डॉ. आर. वेकट शेषु, वैज्ञानिक-एफ एवं राजभाषा अधिकारी(अतिरिक्त प्रभार) ने अपने संबोधन भाषण में राजभाषा प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए राजभाषा नीति के सफल कार्यन्वयन हेतु प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी के प्रयास एवं उत्तरदायित्व की प्रशंसा की। कनिष्ठ हिंदी अनुवादक लक्ष्मी कुमारी ने दोनों अतिथियों का संक्षिप्त परिचय कराया।

Also Read-

कार्यक्रम के व्याख्यान सत्र में विशिष्ट अतिथि शिवानंद कालेकर ने इंकॉइस कर्मचारियों को दिए गए हिंदी प्रशिक्षण पर अपना अनुभव साझा किया और कार्यालय में कार्मिकों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना क्यों आवश्यक है इस पर प्रकाश डाला।

इसी कड़ी में मुख्य अतिथि प्रो शकीला खानम ने अपने संबोधन भाषण में इंकॉइस में हिंदी के सफल कार्यान्वयन की प्रशंसा की और वैज्ञानिक प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत पी.पी.टी प्रस्तुतिकरण को खुब सराहा।

कार्यक्रम के अगली कड़ी में पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा संतोष कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत बाल कविता पाठ प्रतियोगिता एवं कार्मिकों के लिए आयोजित निबंध लेखन, टिप्पण एवं प्ररूपण लेखन, सामान्य भाषा ज्ञान प्रतियोगिता और पी.पी.टी. प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया ।

सभी प्रतिभागियों को अध्यक्ष, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया गया और अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न और पारंपरिक शॉल से सम्मानित किया। अंत में संतोष कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सबकाआभार वयक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X