हैदराबाद: तेलंगाना के राजस्व मंत्री इंद्रकरण रेड्डी और उनकी पत्नी ने यादाद्री श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी तिरुकल्याणम महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर सरकार की ओर रेशमी वस्त्र और मोतियों का हार भेंट किया। सीएम केसीआर के अस्वस्थ्य होने के यादाद्री का दौरा रद्द कर दिया गया। उनके बदले में मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने भा लिया।
इस अवसर पर सीएस सोमेश कुमार, सीएमओ के विशेष सचिव भूपाल रेड्डी, सरकारी सचेतक गोंगिडी सुनीता, डीसीसीबी के अध्यक्ष गोंगिडी महेंद्र रेड्डी, जिलाधीश पमेला सत्पति, वाईटीडीए के उपाध्यक्ष किशन राव, मंदिर के अधिकारी और अन्य उपस्थित थे।
