संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वी जयंती को सफल बनाने हेतु विशेष बैठक, सफल बनाने की अपील

हैदराबाद/दुर्ग : संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वी जयंती को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी महासंघ की विशेष बैठक 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से जगदंबा होटल, भिलाई पावर हाउस, जिला दुर्ग में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी करेंगे।

मनोज चौधरी

इस बैठक का उद्देश्य स्वच्छता अभियान के जनक संत शिरोमणि गाडगे बाबा जी की 150वी जयंती समारोह और पारिवारिक कार्यक्रम की तैयारी एवं अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके माध्यम से गाडगे बाबा के मिशन एवं विचारों का प्रचार होगा।

Also Read-

गौरतलब है कि रजक समाज प्रत्येक वर्ष संत शिरोमणि गाडगे बाबा की जयंती पूरे देश में धूम धाम से जयंती मनाई जाती है। संत गाडगे बाबा को भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर उनके कार्यों से प्रभावित हो गये। इसके बाद से गाडगे महाराज को अपना गुरु मानते थे।

रजक समाज की ओर से ऐसे महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा को भारत रत्न एवं निर्मल दिवस के रूप में अवकाश दिये जाने की मांग कई सालों से की जा रही है। बैठक में इस आशय का एक प्रस्ताव पारित करके भारत सरकार के पास भेजा जाएगा। सभी रजक और ओबीसी समुदाय से आग्रह है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर बैठक को सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X