श्री संत गडगे बाबा जनकल्याण उत्सव समिति लाखांदूर, भंडारा में पुण्यतिथि महोत्सव की धूम (वीडियो)

नागपुर (भोजराज कडिखाये की रिपोर्ट): श्री संत गडगे बाबा जनकल्याण उत्सव समिति लाखांदूर जिला भंडारा की ओर से संत गाडगे बाबा की 65वीं पुण्यतिति महोत्सव एक सप्ताह तक भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के अतंर्गत ग्राम स्वच्छता सप्ताह मनाया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान अनेक युवकों ने रक्तदान किया। रात के समय श्री संत गाडगे बाबा का भजन कार्यक्रम हुआ। श्री संत गडगेबाबा ग्राम स्वच्छता समिति लाखांदूर की ओर से बाबा की पालकी जुलूस निकाला गया।

गाडगे बाबा पुण्यतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन मा श्री प्रा बालकदास कोटरंगे, सह-उद्घाटनकर्ता भास्करराव उरकुड़े, कर्मवीर विद्या वासला अध्यक्ष लक्ष्मण बगमारे शिक्षक लाखांदूरमुख्य वक्ता नलिनीताई खरकाटे (मा. सदस्य जी.प. भंडारा लाखांदूर), श्रीमती सरस्वती ताई मेश्राम, (सामाजिक कार्यकर्ता लाखांदूर) श्रीमती आशाताई सुखदेव, पत्रकार बंधु और सभी नगरवासी लाखांदूर ने भाग लिया।

पुरस्कार वितरण

मेजर रवींद्र गजानन ठाकरे लाखांदूर को स्वर्गीय रामप्रकाशजी खत्री की स्मृति में विश्वसंत गाडगे बाबा गाँव भूषण पुरस्कार (राष्ट्रीय सेवा और खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए) तीन वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत श्री लहानु पिलारे, श्री मोहन बारई, श्री किसन बेंदवार को प्रदान किया गया।

साथ ही 10 वीं और 12 वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने के लिए बधाई दी। वृद्धाश्रम में वृद्धों को कंबल बांटे गए। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

महाप्रसाद

समिति ने 20 स्कूली बच्चों को कपड़े और 3 गरीब और बेसहारा महिलाओं को साड़ियां भी प्रदान की। साथ ही ईश वीरेंद्र कडिखाये ने लक्ष्मीबाई कडिखाये की याद में प्रदर्शन किया और तुरंत ही गोपालकला वारकरी सम्प्रदाय आसोला और श्री संत गाडगेबाबा भजन मंडल लाखांदूर का भजन कार्यक्रम और महाप्रसाद का वितरण संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X