Telangana Citizens Council: राष्ट्रीय योग रत्न पुरस्कार-2025 के लिए संघना बोयना रामकृष्ण शास्त्री का चयन

हैदराबाद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय योग रत्न पुरस्कार-2025 के लिए संघन बोयना रामकृष्ण शास्त्री का चयन किया गया। तेलंगाना नागरिक परिषद के राज्य शाखा अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष के राष्ट्रीय योग रत्न पुरस्कार-2025 के लिए अलीबाद, राजन्नाबावी, पुरानी बस्ती निवासी संघना बोयना रामकृष्ण शास्त्री का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि 21 जून को हर साल राज्य से एक व्यक्ति को दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए शास्त्री का चयन किया गया है।

राज नारायण ने यह भी बताया कि रामकृष्ण शास्त्री ने 8 वर्ष की आयु में दिल्ली में योग आसन शुरू किए और पिछले 30 वर्षों से आईएएस, आईपीएस, एमपी, एमएलए, मंत्री, वकील, फिल्मी कलाकार, न्यायाधीश, कॉलेज और स्कूलों में योग सिखाते आ रहे है। इसके चलते मानसिक शांति, ऊब, ध्यान, एकाग्रता और तनाव से मुक्ति मिल रही है। सभी को योग के लाभ बताने बाले रामकृष्ण शास्त्री को कईं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियनशिप में उन्हें दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, रोहतक से संस्कृत और वैदिक योग में एम. ए. किया और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार राज्य पुरस्कार प्राप्त किए। उन्हें राज्य और केंद्रीय मंत्रियों से योग में कई पुरस्कार मिले और सभी ने शास्त्री की सराहना की।

Also Read-

Telangana Citizens Council-Sanghana boyana Ramakrishna Shastri selected for National Yoga Ratna Award-2025

Hyderabad: The Telangana Citizens Council state branch president Dr. Raj Narayana Mudiraj said in a press release today that this year’s National Yoga Ratna Puraskar 2025 has been selected for Sri Sanghana boyana Ramakrishna Shastri, a resident of Aliabad, Rajanna Bavi, Old Basti. He said that this award, which is given to one person from the state on June 21st, has been selected.

Ramakrishna Shastri started yoga asanas in Delhi at the age of 8 and has been teaching yoga to IAS, IPS, MP, MLA, ministers, lawyers, film artists, actors, judges, colleges and schools for the last 30 years, promoting the benefits of yoga to everyone, such as mental peace, boredom, attention, concentration, and freedom from stress, and has received many awards.

He received the first prize in the National Level Yoga Championship in Delhi from the then Chief Minister of Delhi, Saheb Singh Verma. He completed his MA in Sanskrit and Vedic Yoga from Swami Dayanand Saraswati University, Rohtak and received three national awards and four state awards. He received many awards in yoga from state and central ministers and was appreciated by everyone.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X