हैदराबाद : बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों के घायल हो गये हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार, देर रात नूरा पुल के पास एक ट्रक और एक ऑटो के बीच टक्कर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। सात व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि बालू लदे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में सभी मजदूर हैं। मृतकों की पहचान सुशील राम (30), मेषबिंद (40), विनय बिंद (40), मतेंद्र बिंद (40), उमेश बिंद (40), उमेश बिंद (30) और सूरज ठाकुर (20) के रूप में हुई है। ये सभी बेगनचक के निवासी हैं।

पटना से मजदूरी करके ये सभी तारेगना स्टेशन पर उतरे थे और वहां से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच पितवांस की ओर से जा रहे एक बालू लदे ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read-
ఘోర రోడ్డుప్రమాదంలో ఏడుగురు స్పాట్ డెడ్
హైదరాబాద్ : బిహార్ రాష్ట్రంలోని పాట్నాలో ఆదివారం రాత్రి జరిగిన ఘోర రోడ్డు ప్రమాదం చోటుచేసుకుంది. మసౌర్హి రోడ్డులోని నౌరా బ్రిడ్జి సమీపలో లారీ, ఆటో ఢీ కొనటంతో ప్రమాదం జరిగింది. ఈ ప్రమాదంలో ఆటోలోని ఏడుగురు ప్రయాణికులు అక్కడిక్కడే మృతిచెందగా, పలువురికి తీవ్ర గాయాలయ్యాయి. సమాచారం అందుకున్న పోలీసులు, రెస్క్యూ టీం ఘటనాస్థలికి చేరుకుని సహాయక చర్యలు చేపట్టారు. క్షతగాత్రులను చికిత్స నిమిత్సం ఆస్పత్రికి తరలించారు.

మృతులను బేగంచక్కు చెందిన సుశీల్ రామ్(30), మెష్బింద్(40), వినయ్ బింద్(40), మటేంద్ర బింద్(40), ఉమేష్ బింద్(40), ఉమేష్ బింద్(30), సురజ్ ఠాకూర్(20)లుగా గుర్తించారు. వీరంతా వీరంతా పాట్నాలో కూలి పనులు చేసి ఇళ్లకు తిరిగి వెళ్తుండగా ఘటన జరిగింది. ప్రమాదానికి గల కారణాలపై దర్యాప్తు చేస్తున్నట్లు పోలీసులు తెలిపారు. (ఏజెన్సీలు)
