हैदराबाद: शनिवार को विवेक वर्धिनी कॉलेज आफ बिज़नेस मैनेजमेंट की ओर से महाविद्यालय के परिसर में AICTE के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज यहॉं जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी विजयश्री ने यह जानकारी दी।


विजयश्री ने आगे बताया कि इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में- माननीय श्री आनंद कुलकर्णी, महासचिव डॉ गीता काटे, कोषाध्यक्ष प्रकाश तुलजापुरकर, विवेक वर्धिनी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी विद्याधर, एन एस आर कालेज के प्राचार्य डॉ वेंकन्ना और अन्य उपस्थित थे।


इस अवसर पर कालेज के प्राध्यापक, ग़ैर शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अतिथियों ने वृक्षारोपण और पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृतिक का संतुलन बनाये रखता है। इसीलिए सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

