हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल (देवीदीन बाग, कन्दास्वामी लेन, सुल्तानबाजार) में शिक्षिका पद पर कार्यरत श्रीमती सुधा रानी सेवा निवृत्त हो गई। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ नेहा एवं रोशनी के सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर महेश, अभिलाष, रेहान, हैदर, नेहा, रोशनी, छात्र व छात्राओं ने श्रीमती सुधा रानी की सेवाओं की प्रशंसा की और उनके उत्तम व्यक्तित्व और गुण की सराहना की। इस दौरान कुमारी हाजरा, रोशनी एवं अनुश्री ने सुन्दर-सुन्दर गीत प्रस्तुत किये।

श्रीमती उमा तिवारी मुख्य अध्यापिका ने श्रीमती सुधा रानी द्वारा किए गये विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती सुधा रानी का पुष्प माला एवं शाल ओढ़ाकर श्रीमती सरिता तिवारी ने विद्यालय की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती सुधा रानी के पति अजय सिंह ठाकुर का प्रदीप जाजू, मंत्री, भक्त राम, श्रुतिकांत भारती, भरत मुनि ने मिलकर शाल ओढ़ाकर, पुष्प माला आदि से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें-
इसी क्रम में अध्यापिकाओं की ओर से श्रीमती उमा तिवारी एवं पद्मा ने पुष्पमाला, साडी आदि से सुधा रानी को सम्मानित किया। सेवानिवृत्ति अध्यापिकाओं में श्रीमती माधुरी, गीता रानी, सुनीति, वनजा, गुण ज्योति, राजलक्ष्मी, प्रमिला मापारे, चंद्रकला, नागेश्वरी, सरोजा, प्रेमा वर्मा, विद्यावती, रोहिणी, धनलक्ष्मी, वरुधीनी, वीणा शुक्ला, प्रेमलता, सिद्धैया, पुल्लम्मा, लक्ष्मी, ममता जैन, मधुलता, हेमा चन्द्रुडू, राजेश्वरी, चित्रा, मालिनी, निखिला, अनीता, राजेन्द्र एवं अन्य ने बधाई और हमेशा स्वस्थ और आनन्ददायक जीवन बिताने की कामना की। श्रीमती सरिता तिवारी ने विद्यालय और शिक्षा समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया। शान्ति पाठ और सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
