आदिवासी लड़कियों पर हमला मामला: मंत्री सत्यवती राठौड़ गंभीर, दिये जांच के आदेश

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिवासी, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले में तीन आदिवासी लड़कियों के कपड़े ऊतारकर मारपीट की घटना पर गंभीर हुई है।

मंत्री सत्यवती राठौड़ ने आदिवासी कल्याण विभाग के सचिव और आयुक्त को घटना की गहन जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार वन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आदिवासी लड़कियों के परिजनों को आश्वासन दिया कि तेलंगाना सरकार उनके साथ खड़ी है और पीड़ितों के साथ हर संभव न्याय किया जाएगा।

मंत्री सत्यवती राठौड़ ने बताया कि वन अधिकारियों को पहले से ही निर्देश दिया गया कि वो उन जंगलों में न जाएं जहां आदिवासी वन उत्पादों के लिए जंगलों में घूमते हैं। हालांकि कुछ अधिकारी अति उत्साह दिखाते हैं।

संबंधित खबर :

अमानवीय: जंगल में लकड़ी के लिए गई आदिवासी लड़की को कपड़े उतार कर पीटा, ट्राइबल समुदाय में आक्रोश

उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के आदेश पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। भद्राद्री कोत्तागुडेम जिला आईटीडीए परियोजना के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X