भयंकर भूकंप, सूनानी की चपेट में रूस, सब कुछ छोड़कर भाग रहे हैं लोग और अनेक देशों को खतरा

हैदराबाद : रूस के दूरपूर्वी क्षेत्र में शनिवार तड़के आए भयंकर भूकंप आया है। इसके बाद उत्तरी कुरिल द्वीपसमूह में सूनामी की लहरें टूट पड़ रही है। इससे सेवेरे-कुरिल्स्क शहर के निवासियों को सुरक्षित ऊंचे इलाकों में भेजने के आदेश दिये गये है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

सखालिन क्षेत्र के गवर्नर वालेरी लिमरेंको के अनुसार, कमचटका प्रायद्वीप के पास 7.9 तीव्रता के भूकंप के तुरंत बाद पहली बार सूनामी लहर सेवेरे-कुरिल्स्क के तटवर्ती इलाके को प्रभावित किया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने लगभग 2,500 लोगों की आबादी को तट से दूर, ऊंचे स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया।

स्थानीय मीडिया और अधिकारियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि पानी तट की ओर बढ़ रहा है और लोग सूनामी की चेतावनी की आवाज सुनकर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। अभी तक किसी जानी क्षति या बड़े हादसे की खबर नहीं मिली है, लेकिन सेवेरे-कुरिल्स्क में स्थित अलाइड मछली प्रोसेसिंग प्लांट जलमग्न हो गया है, जिसमें काम कर रहे सभी कर्मचारी तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए हैं।

युज्हो-सखालिन्स्क सिसमिक स्टेशन की प्रमुख एलेना सेमेनोवा ने बताया कि कमचटका प्रायद्वीप के निकट आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद पूरे कुरिल द्वीपसमूह में सूनामी खतरे की घोषणा की गई है। कई द्वीपों पर समुद्र तट की निगरानी जारी है और आपातकालीन सेवाएं पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कमचटका क्षेत्र में आए तेज भूकंपों की श्रंखला के बाद यह सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है, जिसकी तीव्रता 7.9 से 8.8 मापी गई है, जिससे निकटतम समुद्री तटों पर सूनामी की चेतावनी जारी की गई है।

Also Read-

इसके अलावा इस भूकंप के कारण अलास्का, हवाई, जापान और चिली के कुछ तटों पर भी संभवतः सूनामी की चेतावनी दी गई है। अभी तक किसी जानी क्षति या बड़े हादसे की खबर नहीं मिली है, लेकिन सेवेरे-कुरिल्स्क में स्थित अलाइड मछली प्रोसेसिंग प्लांट पानी में डूब गया, जिसमें काम कर रहे सभी कर्मचारी तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X