हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय, देवीदीन बाग, सुल्तान बाजार में स्थित “क्रीड़ा प्रांगण – प्ले स्कूल” का प्रथम वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह के लिए मुख्य अतिथि पी. निरंजन राव, प्रसिद्ध सिविल अभियंता रह चुके है, ने क्रीडा प्रांगण के उत्थान के लिए आशा जताई और प्ले स्कूल को सराहनीय बताया। उन्होंने स्कूल के विस्तार की कामना की और सभी प्रकार के सहयोग के लिए तत्परता जताई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए श्रुतिकांत भारती, मिलिंद प्रकाशन, जो हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए जीवन समर्पित है और केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य हिंदी सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु कई सुझाव प्रस्तुत किये, उन्होंने क्रीडा प्रांगण के बालकों के लिए सुदृढ़ फाउंडेशन कर रहे हैं बताया।

डॉ. धर्म तेजा, ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और गुरुकुल पद्धति की ओर अग्रसर होने का सुझाव दिया। डॉ. प्रतापरुद्र ने अपने विचार प्रकट किया और बताया कि भरत मुनि और उनके साथी अच्छा प्रयास कर रहे हैं और हम उन्नति में हर मदद कर रहे हैं और करते रहेंगे। भरत मुनि ने प्ले स्कूल के बारे में पिछले एक वर्ष का विवरण विस्तार से बताया और कहा कि यह बिल्कुल अलग पद्धति पर चल रहा है। यहां होमवर्क, स्कूल बैग आदि का बोझा बालको पर नहीं है। नाम ही ” क्रीडा प्रांगण ” रखा गया है, खेल-खेल में अच्छी से अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए जा रहे हैं।
Also Read-
छोटे-छोटे नन्हे नन्हे बालकों के रंगारंग कार्यक्रम हुए और साथ ही घर की सफाई और ज्ञानवर्धक डेमोंसट्रेशन बालकों द्वारा किया गया। माइक पर गीत गाये और भाषण दिये। उपस्थित सज्जनों में आर्य कन्या विद्यालय के मंत्री प्रदीप जाजू, धर्मपाल, उमा दुबे, वाई पदमा, सुधा ठाकुर, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, विजय कुमार, सौजन्या, मधु, प्राची, राजलक्ष्मी, ऋषि, महंश, अंजलि, रोशनी, भक्त राम और अन्य ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिया। राष्ट्रगान और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
