Jammu Kashmir Assembly Election 2024: लोगों ने जीता लोकतंत्र का विश्वास, हुआ रिकॉर्ड तोड़ मतदान

हैदराबाद : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 59 फीसदी मतदान हुआ है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में बुधवार को पहले चरण का विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में लगभग 59 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले सात चुनावों में सबसे अधिक है। इस आंकड़े में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि सुदूर क्षेत्रों से अंतिम रिपोर्ट और डाक मतपत्रों के परिणाम आना बाकी है।

पहले चरण के तहत राज्य के सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण बताया। पोले ने कहा, “कुछ मतदान केंद्रों से छोटी-मोटी घटनाओं की खबरें मिली हैं, लेकिन कोई भी ऐसी गंभीर घटना नहीं हुई जिसके कारण पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़े।”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 59 प्रतिशत मतदान को राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा पिछले सात चुनावों – चार लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। पोले ने कहा कि इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत के पीछे कई कारण हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सक्रियता, और निर्वाचन विभाग द्वारा किए गए व्यापक प्रचार शामिल हैं।

संबंधित खबर-

मतदान में विभिन्न जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो किश्तवाड़ जिले ने सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया। यहां 77 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। वहीं, पुलवामा जिले में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जिले के सुरक्षा की दृष्टि से काफी अहम थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बाकी दो चरणों के लिए भी उच्च मतदान की उम्मीद है। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होना है। पोले ने आशा जताई कि पहले चरण के सफल आयोजन और शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए आने वाले चरणों में भी इसी तरह की वोटिंग देखी जा सकती है।

पहले चरण में मतदाता 219 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पहले दौर में जहां मतदान हुआ, उनमें अनंतनाग की सात, पुलवामा की चार, किश्तवाड़, कुलगाम और डोडा की तीन-तीन और रामबन और शोपियां जिले की दो-दो सीटें शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (गठबंधन), पीडीपी के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जम्मू में जहां सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं दूसरी ओर कश्मीर में कुछ ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कांग्रेस नेकां के साथ गठबंधन में है और इसने जम्मू क्षेत्र में ही ज्यादातर चेहरे उतारे हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी दोनों क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X