IPL 2022: लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से हराया, केएल राहुल का शानदार शतक

हैदराबाद: मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 के टी20 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। मुंबई की यह छठी हार है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पहला मैच जीतने के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने एक बेहतरीन शतक बनाया। जबकि मुंबई के गेंदबाज एक बार फिर नाकाम रहे। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में लगातार छठी हार मिली। मुंबई इस सीजन में एकमात्र टीम है, जिसका खाता नहीं खुला है। इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ ही फील्डर ने भी निराश किया। लखनऊ की यह इस सीजन में 6 मैच में चौथी जीत है। टीम टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

पहले खेलते हुए कप्तान केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार विकेट पर 199 रन बनाए। 100वां आईपीएल मैच खेल रहे राहुल ने 60 गेंद की नाबाद पारी 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 103 रन बनाये। इस दौरान उन्हें सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (13 गेंद में 24 रन) और अनुभवी मनीष पांडे (29 गेंद में 38 रन) का अच्छा साथ मिला।

राहुल ने मुंबई के खिलाफ दूसरा और आईपीएल का अपना तीसरा शतक लगाया। यह उनका 100वां आईपीएल मैच भी था। लखनऊ की टीम को मुंबई के फील्डर का भी पूरा साथ मिला। मैच के दौरान लगभग 10 बार ऐसा हुआ जब गेंद मुंबई के खिलाड़ियों के हाथों से झटक गयी। मुंबई के लिए गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने दो और मुरुगन अश्विन और फेबियन एलन ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा 6 रन बनाकर तीसरे ओवर में आवेश खान का शिकार बन गए। बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की। वे 13 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन था। 7वें ओवर में इशान किशन स्टोइनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए। चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई।

जेसर होल्डर की यॉर्कर पर तिलक बोल्ड हो गए। वहीं सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई ने आउट किया। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और जयदेव उनादकट ने अंतिम ओवर में तेजी से रन बनाए, लेकिन इसके बाद भी टीम को सीजन की पहली जीत नहीं मिल पाई। मुंबई ने 9 विकेट पर 181 रन बनाए। गेंदबाजी में आवेश खान ने लखनऊ के लिए तीन विकेट लिए।सूर्या ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टीम ने कृष्णप्पा गौतम की जगह मनीष पांडे को जगह दी गई है। इसी क्रम में कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस में एक बदलाव किया है। बासिल थम्पी की जगह फैबियन एलन को जगह दी गई हैष थम्पी पंजाब के खिलाफ बहुत ही महंगे साबित हुए थे। इसलिए उन्हें बाहर किया गया।

दोनों टीमें इस प्रकार रही हैं-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X