अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस और रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित, इन साहित्यकारों ने दिया संदेश

हैदराबाद : वीणावादिनी साहित्यिक समिति की ओर से रविवार को अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस और रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी प्रचार सभा के सभागृह में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती विभा भारती ने की। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुचित्रा चन्द्रा थी, जिन्होंने मातृदिवस पर अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता जायस्वाल ने महर्षि रविन्द्र नाथ टैगोर की विशेषताओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस कार्यक्रम में डॉ श्रीमती रेखा देवी वर्मा को पीएचडी की उपाधि मिलने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन नगर के प्रसिद्ध कवि पुरुषोत्तम कडेल ने किया। इस में कवि अनिल कुमार गुप्ता, श्रीमती विद्यादेवी दवे, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती सिम्मी डॉ मुमताज सुलताना, राजकुमार यादव, सीताराम माने, सत्यनारायण काकड़ा, श्रीमती विजय लक्ष्मी वसवा, हरीश काकड़ा, श्रीमती सुधा ठाकुर, पुरुषोतम कडेल, बालकवियों में- आयुषी माडविया और यश्वी माडवीया ने भाग लिया।

Also Read-

इस अवसर पर मिलिंद प्रकाशक श्रुतिकान्त भारती, प्रदीप जाजू, विनोद चन्द्र, संजय कुमार आदि अतिथि थे। इन सभी ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रीमती रेखा देवी वर्मा ने सभी अतिथि में और कवियों को धन्यवाद दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन और संचालन समिति की सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X