हैदराबाद: तेलंगाना में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आठवें दिन भी जारी है। बुधवार को राहुल की पदयात्रा हैदराबाद के बोइनपल्ली गांधीवादी आयडियालॉजी (Gandhian Ideology) केंद्र से शुरू हुई। राहुल गांधी आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 27.8 किलोमीटर की पदयात्रा की दूरी तय करेंगे।

राहुल की पदयात्रा न्यू बोइनपल्ली, बालानगर मेन रोड, फिरोजगुडा, जिन्कलवाडा, मुसापेट, कुकटपल्ली, हफिजपेट से मदिनागुडा तक जारी रहेगी। इसके बाद वे लंच के लिए ब्रेक लेंगे। राहुल गांधी आज रात मुतंगी में विश्राम करेंगे।

बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने राहुल के साथ पदयात्रा में उत्साह से भाग लिया। कांग्रेस के विधायक दुद्दिल्ला श्रीधर बाबू और सीताक्का समेत कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में हिस्सा ले रहे हैं सुबह कुछ किलोमीटर पैदल चलने के बाद टी ब्रेक लिया। इसके बाद फिर से पदयात्रा शुरू कर दी।
