उत्तर प्रदेश में एक और ‘मुस्कान’, शादी के 15 दिन में प्रेमी की मदद से पति की निर्मम हत्या, दहन संस्कार में भी हुई शामिल

हैदराबाद: उत्तर प्रदेश के औरैया में प्रगति यादव ने मेरठ की मुस्कान की तरह अपने पति की प्रेमी की मदद से हत्या कर करवा दी है। प्रगति ने शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवा दी। हत्या करने के बाद इसे दुर्घटना का रूप दिया गया। मामला सहार थाना क्षेत्र में प्रकाश में आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्यारों की पहचान की।

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि हत्या का सौदा दो लाख में तय हुआ। इसमें एक लाख नगद दिया गया है। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें पर पत्नी भी शामिल है। एसपी ने बताया कि 19 मार्च को एक जानकारी मिली कि सहार थाना क्षेत्र स्थित गेहूं के खेत में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी पहचान दिलीप यादव मूल निवासी मैनपुरी हाल पता दिबियापुर औरैया के रूप में हुई। इसको गोली मारी गई। दिलीप यादव की तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो जाती है। मृतक के भाई की शिकायत पर सहार थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। मृतक दिलीप यादव मोटरसाइकिल में किसी के साथ बैठकर जाता दिखाई पड़ा। जिसकी पहचान राम जी नागर निवासी औरैया के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर रामजी नगर को गिरफ्तार करने गई पुलिस को मौके पर अनुराग यादव भी मिला। पुलिस की जांच में दोनों के पास असलहे मिले। दोनों से पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। मैनपुरी के भौगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी दिलीप यादव की शादी प्रगति यादव निवासी सिंहापुर थाना इस साल 5 मार्च को शादी हुई थी। ‌21 मार्च को दिलीप यादव की मौत हो गई। घटना के बाद प्रगति यादव अपने मायके से ससुराल आ गई। जहां वह ससुराल वालों के दुख में शामिल हुई, जैसा उस कुछ मालूम नहीं है। इधर पुलिस अधीक्षक ने दिलीप यादव की हत्या के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। स्वाट और सहार थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।

Also Read-

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि प्रगति यादव का अपने गांव के ही रहने वाले अनुराग यादव से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी। लेकिन घर वालों को यह मंजूर नहीं था। प्रगति यादव के विरोध के बाद भी उसकी शादी दिलीप यादव से करवा दी गई। अनुराग यादव को बताया कि उसका पति दिलीप काफी पैसे वाला है। रास्ते से हटा दिया जाए तो जिंदगी सुधर जाएगी। इसके लिए प्रगति यादव ने दिलीप को एक लाख दिया। दिलीप यादव को रास्ते से हटाने के लिए अनुराग यादव ने सुपारी किलर रामजी नागर उर्फ चौधरी निवासी औरैया से संपर्क किया। एक लाख रुपये एडवांस भी दे दिया। रामजी नागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिलीप यादव की हत्या कर दी। तीन को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें प्रगति यादव, अनुराग यादव, रामजी नगर शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। (एजेंसियां)

Also Read-

ప్రియుడితో కలిసి పెళ్లయిన 15 రోజులకే భర్త దారుణ హత్య

హైదరాబాద్ : ఉత్తరప్రదేశ్ లో మీరట్ కేసు మరువకముందే మరో దారుణం వెలుగులోకి వచ్చింది. ఓ మహిళ ప్రియుడితో కలిసి కుట్ర పన్ని పెళ్లయిన 15 రోజులకే భర్తను దారుణంగా హత్య చేయించింది. భర్తను హత్య చేసేందుకు ఓ వ్యక్తికి రూ. 2లక్షల కాంట్రాక్టు ఇచ్చింది. ఔరయ్యలో వెలుగుచూసిన ఘటన ప్రకారం మార్చి 19న ఓ వ్యక్తి పొలంలో గాయాలతో పడి ఉన్నాడని సహారా పోలీస్ స్టేషన్ కు సమాచారం అందింది. ఘటనా స్థలానికి చేరుకున్న పోలీసులు యువకుడిని ఆసుపత్రికి తరలించారు. గాయపడిన యువకుడు ఆసుపత్రిలో చికిత్స పొందుతూ మరణించాడు.

ఘటన పై కేసు నమోదు చేసుకున్న పోలీసులు విచారణ చేపట్టారు. పోలీసు దర్యాప్తులో నిర్ఘాంతపోయే విషయాలు వెలుగులోకి వచ్చాయి. ప్రియుడితో కలిసి మృతుడి భార్యే ఈ హత్యకు కుట్ర పన్నిందని పోలీసులు గుర్తించారు. ఘటనపై పోలీస్ సూపరింటెండెంట్ అభిజీత్ శంకర్ మాట్లాడుతూ మృతుడు దీలీప్ వృత్తి రిత్యా డ్రైవర్ గా పని చేసేవాడని, అతడికి మార్చి 5న ప్రగతి అనే యువతితో వివాహం జరిగిందని తెలిపారు. అయితే ప్రగతి అదే గ్రామానికి చెందిన అనురాగ్ యాదవ్ తో ప్రేమ వ్యవహారం నడుపుతోందని, పెళ్లి కూడా తనకు ఇష్టం లేకుండానే జరిగిందని అన్నారు.

దిలీప్ తమ ప్రేమకు అడ్డుగా ఉన్నాడని, భర్తను వదిలించుకునేందుకు భార్య ప్రగతి ప్రియుడుతో కలిసి కుట్ర పన్నారు. భర్తను చంపించేందుకు బబ్లూ యాదవ్ అనే వ్యక్తితో రూ.2 లక్షలకు కాంట్రాక్టు కుదుర్చుకున్నారు. దిలీప్ కు మాయమాటలు చెప్పి పోలాల వైపు తీసుకెళ్లి, అతడిపై దాడి చేశారు. తర్వాత తుపాకీతో కాల్చి చంపి, పారిపోయారు. సీసీ టీవీ ఫుటేజీ ఆధారంగా కాంట్రాక్టు హంతకుడు, మృతుడి భార్య, ఆమె ప్రియుడిని అదుపులోకి తీసుకున్నామని పోలీస్ అధికారి చెప్పారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X