हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वी गोदावरी जिले के गंडेपल्ली मंडल के मल्लेपल्ली गांव के पास सड़क पर खड़ी लॉरी को टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है।
यह सड़क हादसा ताडेपल्लीगुडेम से विशाखापट्टण जाते समय हुआ। हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान प्रसाद (नारायणपुरम), महेश (उंड्राजवरम), मंगा (नल्लाजार्ला), हारथी (वरंगल) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया गया सभी मृतक और घायल एलुरु जिले के उंगुटूरु मंडल के नारायणपुरम गांव निवासी है।
