ब्रह्मर्षि सेवा समाज के होली मिलन समारोह का हुआ ऐलान, होंगे मनोरंज कार्यक्रम और बहुत कुछ…

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद की विशेष बैठक सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से किया गया। समाज के महासचिव सुनील सिंह ने प्रेस को बताया कि यह बैठक आगामी होली मिलन समारोह के आयोजन हेतु तैयारी और विचार विमर्श करने के लिए की गई। ग़ौरतलब है कि ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद 9 मार्च को अपराह्न 3 बजे से जगतगीर गुट्टा स्थित परशुराम मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार अपने पारंपरिक रूप से हर्ष और उल्लास से पूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन कर रहा है।

समाज के अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्र ने आयोजन संबंधी विभिन्न विषयों को क्रमवार बैठक में रखा और तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समारोह में पधारने के लिए ब्रह्मर्षि बंधुओं को आमंत्रित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। अतः यह कार्य सुचारू रूप से होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष गोविंद राय ने कहा कि सदस्यों को आमंत्रित करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को सूची जल्द ही दे दी जाएगी ताकि फोन पर आमंत्रण का कार्य जल्द से जल्द शुरू की जा सके। इस कार्य हेतु मुकेश कुमार, रंजीत कुमार शुक्ला, तिरुपति राय, मोहन सिंह, अमर सिंह , विनोद राय, मनोज शाही एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को विशेष अनुरोध की गई।

साथ ही उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राय से अनुरोध किया गया कि वे गीतू शर्मा, स्वप्निल राय, पूजा मिश्रा, सुधा राय, रागिनी सिंहा, डॉ आशा मिश्रा, प्रगति सिंह आदि सभी ऐक्टिव सदस्यों के द्वारा ब्रह्मर्षि बंधुओं को आमंत्रित करने का कार्य सम्पन्न करें। इसके अतिरिक्त संदेश के द्वारा भी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की गुजारिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

आमंत्रण पत्र बनाने की जिम्मेदारी श्रीमती प्रियंका सिंह को सौंपी गई। सहसचिव पंकज कुमार सी ए ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई और सभी विषयों पर क्रमवार चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने कार्यक्रम में होने वाले खर्च का बजट बनाया।

होली मिलन आपसी सद्भाव और प्रेम का मिलन है। अबीर गुलाल के साथ इस अवसर पर पारंपरिक फगुआ एवं लोकगीत गायन की परंपरा है। अतः इस हेतु कार्यकारिणी ने भोजपुरी एवं मैथिली के पारंपरिक लोकगीत गाने वाले गायकों को आमंत्रित किया। साथ ही लोक नृत्य एवं संगीत के साथ संगीतमय अंत्याक्षरी के आयोजन की जिम्मेदारी महिला सदस्यों ने लिया।

कार्यक्रम स्थल की साज सजावट और ख़ान पान की व्यवस्था की ज़िम्मेदारी सुनील सिंह को सौंपी गई। इस कार्य में उनका सहयोग मोहन सिंह और अमर सिंह करेंगे। होली से संबंधित पारंपरिक और जायकेदार भोजन होने का उन्होंने विश्वास दिलाया। होली मिलन का सुचारू और सफल आयोजन की आशा एवं विश्वास के साथ बैठक संपन्न हुआ। अध्यक्ष ने सभी ब्रह्मर्षि बंधुओं से अपील की कि वे समस्त परिवार एवं बंधु बांधवों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X