हैदराबाद : स्टेनली जूनियर डिग्री और पीजी कॉलेज में शुक्रवार को हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रुति कान्त भारती थे। भारती (सलाहकार केन्द्रीय राजभाषा समिति, प्रकाशक मिलिंद प्रकाशन और विशेष अधिकारी हिन्दी प्रचार सभा) ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दिव्या किरणमयी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने सभी का स्वागत किया और बधाई दी। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

छात्राओं ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकारों के साहित्य की कविता गायन और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्रों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा नृत्य रहा है। कॉलेज की HOD श्रीमती सुप्रीत ने सभी को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन कु योगिता सिंह और कु मदीहा ने किया तथा इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन कॉलेज की हिन्दी प्राध्यापिका श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।
Also Read-

