हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार के परिणाम घोषित, कड़े मुकाबले में ये रहे हैं प्रथम विजेता

इंदौर (मप्र) : हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा इस बार 106 वीं स्पर्धा ‘नारी: संघर्ष, शक्ति, समाज और सफलता’ विषय पर कराई गई। हिन्दी के सम्मान में अभिवृद्धि हेतु आयोजित इस कड़े मुकाबले में गद्य में प्रथम स्थान ललित गर्ग (दिल्ली) और पद्य में वंदना जैन ‘शिव्या’ ने पाया है।

यह जानकारी मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरुप निर्णायक मंडल ने इस बार गद्य वर्ग में पहला स्थान ‘नारी शक्ति का नया युग और चुनौतियाँ’ हेतु गर्ग को दिया है। इसी में दूसरे विजेता बनने का सौभाग्य ‘स्त्रियों की भूमिका पर पुनः शोध की आवश्यकता’ आलेख के लिए सरोजिनी चौधरी (जबलपुर) को तथा तीसरे स्थान पर ‘अधिकार, विचार और निर्णय में दें समान अवसर’ हेतु नीलम प्रभा (धनबाद) को मिला है।

यह भी पढ़ें-

उन्होंने आगे बताया कि 1 राष्ट्रीय कीर्तिमान, 1.56 करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं 10 सम्मान पाने वाले इस मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में पद्य वर्ग में ‘शिव्या’ (मुम्बई) की रचना ‘स्त्रियाँ’ को प्रथम स्थान दिया गया, जबकि ‘नारी शक्ति, शिवा स्वरूपा’ पर सरोज प्रजापति (मंडी) को द्वितीय विजेता घोषित किया गया है। ऐसे ही तीसरा स्थान ममता सिंह (धनबाद) ने ‘परचम लहराए पुरजोर’ कविता पर प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें-

मंच की संयोजक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम. एल. गुप्ता ‘आदित्य’, परामर्शदाता डॉ. पुनीत द्विवेदी (मप्र), विशिष्ट सहयोगी एच. एस. चाहिल ने सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X