आईपीएल 2022: राशिद खान के हेलिकॉप्टर शॉट्स बहुत दिनों तक नहीं भूलेंगे खेल प्रेमी, मुंह से छीन लिया मैच

हैदराबाद: आईपीएल 2022 के ज्यादातर मैच रोमांचक देखने को मिले है। क्रिकेट प्रेमी इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे राशिद खान ने सबका दिल लूट लिया है। पहले कसी गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 29 रन दिए। बाद में जब बल्लेबाजी करने आए तो 21 गेंद पर 40 रन की मैच टर्निंग पारी खेल डाली। वैसे तो इस शानदार जीत का सेहरा ‘किलर’ मिलर के सिर पर बंधा। मिलर ने नाबाद 94 रन की पारी खेलकर चेन्नई के मुंह से जीत छीन लिया। मगर धोनी के सामने राशिद खान के उड़ते हेलिकॉप्टर शॉट्स ने सभी का दिल जीत लिया।

जॉर्डन की ओर से डाले गये 18वें ओवर में राशिद ने तीन सिक्स और एक फोर जड़कर मैच का रुख ही बदल दिया। इससे पहले तीन ओवर में टीम को जीत के लिए 48 रनों की जरूरत थी। यह आसान नजर नहीं आ रही थी। मगर राशिद ने सारे हिसाब किताब बदल दिये। उन्होंने आउट होने से पहले मिलर के साथ मिलकर 37 गेंदों पर 70 रनों की महत्वपूर्ण साझीदारी की। गुजरात ने अंतिम चार ओवर्स में 52 रन बनाकर छह मैचों में अपनी पांचवीं जीत हासिल की। वहीं चेन्नई को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट में हेलिकॉप्टर शॉट्स के जनक महेंद्र सिंह धोनी माने जाते हैं। फुल लेंथ या ओवरपिच बॉल को हाई बैक लिफ्ट के साथ 45-50 डिग्री एंगल से मारा गया शॉट हेलिकॉप्टर कहलाता है। विकेट के सामने राशिद खान यही कारामात करते रहे और विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी बेबस होकर अपने गेंदबाजों की पिटाई देखते रहे।

पिछले सीजन के विनर रहे रुतुराज गायकवाड (73) की सीजन की पहली अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने जब बोर्ड पर 169/5 का मजबूत टोटल टांगा तब ही चेन्नई के फैंस ने टीम की जीत सुनिश्चित समझ ली। इसकी वजह यह है कि गायकवाड की अर्धशतक के बाद चेन्नई की टीम ने आईपीएल में कोई मुकाबला नहीं गंवाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस ने जब सिर्फ 16 के स्कोर पर 3 अहम विकेट गंवा दिये तब गुजरात के फैंस ने भी अपनी टीम की हार लगभग स्वीकार ली थी। मगर डेविड मिलर की 51 गेंदों पर आई 94 रन की नाबाद पारी ने मैच का रुख पलट दिया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X