Gujarat and Himachal Pradesh Assembly Election-2022, गुजरात में BJP और HP में कांग्रेस

हैदराबाद : गुजरात और हिमाचल प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती से मिले रुझानों ने तस्वीर लगभग साफ कर दी है। गुजरात में एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। बात मैनपुरी उपचुनाव की करें तो यहां डिंपल यादव की जीत चुकी हैं। यहां डिंपल यादव का मुकाबला बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से हुआ था। रामपुर विधानसभा सीट से भी समाजवादी पार्टी की जीत तय दिख रही है। खतौली में हुए विधानसभा उपचुनाव में रालोद के मदन भैया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

संक्षिप्त विश्लेषण: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। गुजरात चुनाव में तो बीजेपी के वोट शेयर में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दिख रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने राज्य में कांग्रेस के वोटों में सेंधमारी कर दी है।

बागी उम्मीदवारों पर बीजेपी की नजर

खबरे आ रहे हैं कि कांग्रेस टिकट पर जीत चुके अधिकतर बीजेपी के बागी उम्मीदवार हैं। इसके चलते कांग्रेस टिकट पर जीत चुके बागी उम्मीदवारों को लुभाने की बीजेपी कोशिश करक रही है। यह देख कांग्रेस पार्टी आलाकमान सभी उम्मीदवारों को बसों में कांग्रेस सरकार वाली राजस्थान ले जाने ले जाने की तैयारी कर रही है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X