गद्दर अवॉर्ड प्राप्त फिल्म “महा मनीषी डॉ. ए. एस. राव” फिल्म टीम का भव्य सम्मान, इन वक्ताओं ने दिया यह संदेश

हैदराबाद: उप्पल विधानसभा क्षेत्र के कैपरा सर्कल के डॉ. ए. एस. राव विज्ञान वेदिका की ओर से निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “महा मनीषी डॉ. ए. एस. राव” को हाल ही में तेलंगाना सरकार द्वारा गद्दर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में स्थानीय होमी जे. बाबा फंक्शन हॉल में इस फिल्म के टीम के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म “महा मनीषी डॉ. ए. एस. राव” प्रदर्शित की गई। दासरथी थिएटर्स के उपाध्यक्ष और टीपीएसके के अध्यक्ष भूपति वेंकटेश्वरलू ने शानदार स्वागत भाषण दिया और अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि ईश्वरय्या की ओर से डॉ. ए. एस. राव की तस्वीर पर फुलमालाएं अर्पित करके दीप प्रज्ज्वल के साथ की गई।

इस अवसर पर विज्ञान वेदिका के अध्यक्ष गोडुगु यादगिरी राव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन का फैसला इसी जगह पर हुआ। सभी के सहयोग से फिल्म का निर्माण कम समय में पूरा हुआ और गद्दर अवॉर्ड जीता है। महा सचिव पी. बी. चारी ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का मकसद लोगों में साइंटिफिक सोच को बढ़ाना है। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक रघुरामचंद्र और बीडीएल सत्यनारायण के बधाई दी और कहा कि इस फिल्म के कलाकारों और टेक्निकल टीम के सहयोग से एक अच्छी फ़िल्म बन पाई है।

Also Read-

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वरय्या ने कहा कि डॉ. ए एस राव के त्याग और देश के विकास के लिए दिखाया गया मार्ग इस फ़िल्म के ज़रिए सष्ट हो गया है। उन्होंने अपील की कि इस फ़िल्म को छात्रों और आम लोगों तक बड़े पैमाने पर पहुंचाया जाना चाहिए। पूर्व कॉर्पोरेटर कोत्ता रामा राव ने कहा कि इस इलाके के विकास के लिए डॉ. ए एस राव ने जो सेवाएं दी हैं, वे काबिलें तारीफ हैं।

Also Read-

दासरथी थिएटर्स के अध्यक्ष एस. विनय कुमार ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म में शामिल लोगों को बधाई दी। डॉ. ए एस राव के करीबी दोस्त प्रेम चंद ने अपने अनुभव शेयर किए। बाद में फ़िल्म में शामिल कलाकार और टेक्निकल स्टाफ़ को अतिथियों के हाथों स्मृति चिह्न और हैंडलूम वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विज्ञान वेदिका के सदस्य, स्थानीय लोग और कलाकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X