हैदराबाद: टीपीसीसी प्रवक्ता अद्दंकी दयाकर के अभिनयन में एक फिल्म बन रही है। फिल्म इकाई इस फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी कर रही है। यह फिल्म राष्ट्रीय मुद्दों और सामाजिक मुद्दों से संबंधित है। फिल्म का निर्देशन बोम्मक मुरली कर रहे है।
अद्दंकी दयाकर के साथ अभिनेत्री इंद्रजा और अभिनेता सुमन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की टीम मेरा भारत और जय भारत नाम के दो शीर्षकों पर विचार कर रही है। इस फिल्म प्रजा नाट्य मंडली के व्यवस्थापक लोक कवि, गायक और गीतकार गद्दर ने एक गीत गया है। इस समय यह गीत सोशल मीडिया में धूम मचा रही है।
