ब्रह्मर्षि सेवा समाज के दिवाली मिलन समारोह में खुशियां ही खुशियां, आतिशबाजी के साथ त्योहार का ऐसे किया आगमन

हैदराबाद: ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद का दिवाली मिलन समारोह रविवार को परशुराम मंदिर जगतगिर गुट्टा में धूम धाम पूर्वक संपन्न हुआ। समाज के महासचिव सुनील सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य में अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज ने यह आयोजन किया जिसमें शहरद्वय के ब्रह्मर्षियों ने सपरिवार हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।

समाज के प्रमुख मुनींद्र एवं संगीता सिन्हा की विशेष उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, गोविंद राय एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके किया। अध्यक्ष के साथ महासचिव, सुधा राय एवं डॉ आशा मिश्रा ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे से गले मिलकर दिवाली की शुभकामना दी और सबने फुलझड़ी और पटाखे के साथ त्योहार के आगमन की ख़ुशी ज़ाहिर की।

तत्पश्चात् नीरू शर्मा, पूजा मिश्रा एवं प्रियंका सिंह के संचालन एवं नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए दीया पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता रखी गई और बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। अवसर पर पति-पत्नी की जोड़ियों ने सुमधुर गीतों का गायन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में एवं खेलों के विजेता नीतीश कुमार, नीलू, गोविंद राय, तिरूपति राय एवं प्रियंका सिंह रहीं तथा बच्चों में निहारिका एवं सुमित ने पुरस्कार जीते।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम के आयोजन में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार, अमर सिंह, मोहन सिंह, प्रेमशंकर सिंह, पंकज कुमार (सी ए), सुजीत ठाकुर, विनोद राय एवं समस्त कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा हैं। इनके अलावा एस एन शर्मा, आर एस शर्मा, रागिनी सिन्हा, अरुणोदय सिन्हा, राकेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, रंजीत कुमार, बीना कुमारी, दीपा कुमारी, सतीश सिंह, विधात्री सिंह, नीतू कुमारी, सुधीर साई, रंभा साई, श्रेया साई, बाला साई, गीतू शर्मा, मीतू शर्मा, गीतू शर्मा, चंचला सिंह, मधु सिंह, सीमा सिंह, रिंकु देवी, सरोज सिंह, रूपम सिंह, सोनी भूमी, ख़ुशबू, अनुराग शर्मा आदि ब्रह्मर्षियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। धन्यवाद ज्ञापन एवं स्वादिष्ट जलपान तथा प्रीति भोज के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X