हैदराबाद : हिंदी सेवा सदन के संस्थापक सचिव केंद्र सरकार के सहकारिता एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति सदस्य एस. गैबुवली के नेतृत्व में विशिष्ट हिंदी प्रतिभा रत्न पुरस्कार-2025 प्रदान उत्सव आंध्र प्रदेश अनंतपुरम आर्ट्स कालेज के ड्रामा हॉल में धूम-धाम से आयोजित की गयी है।

इस कार्यक्रम में मानद अतिथि के रूप में प्रथम अतिरिक्त अनंतपुरम जिला (आंध्र प्रदेश) के मुख्य न्यायधीश सी. सत्यवाणी, आत्मीय अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के कोयल एवं खान मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति सदस्य एवं मिलंद प्रकाशन के अधिनेता श्रृतिकांत भारती, प्रमुख हाईकोर्ट वकील जे. वेंकट राम नरसिंहा रेड्डी, आर्ट्स कालेज के प्राचार्य डॉ. पूजारी पद्मश्री, कार्यक्रम के संचालक एवं विशेष आमंत्रित अतिथि जेड. पी. हाई स्कूल गोल्ला के प्रधान अध्यापक एम.एम.डी. अजमतुल्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों के द्वारा ज्योति प्रज्वलन किया गया। इस संदर्भ में एस. गैबुवली बताया कि हिंदी भाषा के आवश्यकता प्रमुखता के साथ हिंदी में अपार ज्ञान विद्यालय स्तर पर से ही बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य में 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढाई की जानेवाले छात्रों को अपने-अपने पाठ्य विषयों पर प्रथम चरण में विद्यालय स्तर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी। विद्यालय स्तर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों की जिला स्तर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी है। हिंदी भाषां पर अपार ज्ञान प्राप्त किये तो केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी नौकरी, रोजगार पा सकते है।
यह भी पढ़ें-

मानद अतिथि अनंतपुरम जिला के प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश सी. सत्यवाणी बताया कि इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण दिखाई दे रहा है। हिंदी भाषा से हमारे संस्कृति जुड़ी है। अंग्रेजी के तरह हिंदी से भी रोजगार पा सकते है। हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा में संयुक्त अनंतपुर, कडपा, कर्नूल, चित्तूर एवं नेल्लोरु से आये हुए छात्रों को शुभकामनाएँ दी। इतनी अच्छी तरह महोल बनाकर कार्यक्रम किये गये संयोजकों को शुभकामनाएँ दी। इस दौरान सत्यवाणी छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये।

उसी तरह हिंदी भाषा विकास के लिए विशेष योगदान दे रहे हिंदी अध्यापक, प्राध्यापक, प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, वकील, सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशिष्ट हिंदी प्रतिभा रत्न पुरस्कार-2025 को प्रदान किये। इस कार्यक्रम में सीनियर वकील पद्मजा, सुनीता चौदरी, पद्मावति, आर्ट्स कालेज अनंतपुर के हिंदी प्राध्यापक एम.वी.एल. नरसिंहा, पी. सोमशेखर, हिंदी सेवासदन संयोजक हाजी करीम, इंतियाज, हिंदी अध्यापक, प्राध्यापक, हिंदी भाषा समर्थक, छात्र अन्य उपस्थित थे।

