हैदराबाद: तेलंगाना स्मॉल प्रेस एसोसिएशन अपनी लंबित समस्याओं का हल करने का एक ज्ञापन तेलंगाना के मंत्री जगदीस रेड्डी को सौंपा। एसोसिशन के नेता हैदराबाद प्रेस क्लब में शनिवार को हैदराबाद प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस मीट में मंत्री जगदीश रेड्डी से मिले और ज्ञापन सौंपा।
तेलंगाना राज्य में स्मॉल प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष यूसुफ बाबू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोमाजीगुडा प्रेस क्लब में मंत्री को क्षेत्रीय दैनिक और पत्र-पत्रिकाओं की संपादकों की समस्याओं के बारे में मंत्री को विस्तार से अवगत कराया। मंत्री ने एसोसिएश की नेताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सूना और आवश्यक सहयोग तथा मदद करने का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से मकानों के लिए प्लॉट, स्वास्थ्य कार्ड और डबल बेडरूम आवंटन करने का अनुरोध किया गया।

मंत्री को बताया गया कि 90 फीसदी स्मॉल प्रेस पत्रकार गरीबी में जीवन गुजर रहा हैं। इसलिए इन पत्रकारों को तुरंत मदद करने का मंत्री से अनुरोध किया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के नेता दयानंद, अशोक, आजम खान, मोहम्मद गौस, अमन, वेंकटैया, शहीद जॉन, मोहम्मद कासिम, मोहसिन अली, रियासत, रामकृष्ण, भारद्वाज, रामू और अन्य मौजूद थे।
