Congress President Election: आ गई अध्यक्ष पद चुनाव की तारीख, इस नाम की है जोरदार चर्चा

हैदराबाद: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रविवार को वर्किंग कमेटी में चर्चा की गयी। पता चला है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। इसकी मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। अध्यक्ष चुनाव को लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित की गयी।

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष पर उठ रहे सवालों के बीच रविवार को पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। सोनिया गांधी ने वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता की। गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं।

बैठक में कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर चर्चा की गई। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद 2019 के बाद से खाली है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पहले भी कांग्रेस नेताओं को संकेत दे चुके हैं कि उन्हें किसी विशेष पद में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह पार्टी के लिए ऐसे काम करते रहेंगे।

कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था। हालांकि, अब तक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब तक कोई दावेदारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस रेस में सबसे आगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम बताया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को सीएम गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान सोनिया गांधी ने गहलोत से कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने का आग्रह किया।

इस दौरान गहलोत ने कहा है कि वह इस बारे में नहीं जानते और उन्हें खुद इस बारे में मीडिया से पता चला है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरा कर रहे हैं। अशोक गहलोत सहित कई नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया गया है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X