बैंक ऑफ़ बड़ौदा अंचल कार्यालय हैदराबाद में रंगारंग हिंदी दिवस समारोह, इन वक्ताओं ने दिया संदेश

हैदराबाद : 20 सितंबर को बैंक ऑफ़ बड़ौदा, अंचल कार्यालय, हैदराबाद में हिंदी दिवस समारोह 2025 का रंगारंग आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रुतिकांत भारती ने भाग लिया। भारती भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रमुख रितेश कुमार महाप्रबंधक ने की।

के. सूर्य प्रसाद उप महाप्रबंधक और मुरली कृष्ण, उप महाप्रबंधक, अंचल का पूरा उच्च प्रबंधन वर्ग व कर्मचारी वृंद उपस्थित थे। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अंचल प्रमुख ने बैंक में राजभाषा उपलब्धियों के बारे बताया। हमारे बैंक को इस वर्ष गांधीनगर में हिंदी दिवस समारोह 2025 चौथी बार लगातार कीर्ति पुरस्कार मिला है जिसमें से तीन बार प्रथम पुरस्कार पाया।

Also Read-

मुख्य अतिथि महोदय ने 60 वर्षों के अपने हिंदी प्रचार के दीर्घकाल के अनुभव साझा किए। हिंदी भाषा की यात्रा और भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम में इसका अन्योन्य योगदान, जनभाषा होने के कारण पूरे भारत भर में संपर्क भाषा एक सूत्र में बांधकर रखने की इसकी क्षमता बताई। श्रोतागण मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। स्टाफ ने कुछ कविता, शायरी, गीत, प्रेरक सुविचार, दोहे आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंचासीन महानुभावों के करकमलों से पुरस्कार वितरित किए गए। स्टाफ सदस्य जो पारंपरिक वेशभूषा में आए, उन्हें विशेष रूप से सराहना ज्ञापिकाएं दी गईं। चायपान के साथ समापन में आर मुरलीकृष्ण, उप महाप्रबंधक ने मुख्य अतिथि व सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ अंचल कार्यालय, हैदराबाद में हिंदी दिवस समारोह 2025 बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X