हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर रैतु भरोसा (वाईएसआर किसान भरोसा) योजना के तहत लगातार चौथे साल 50,10,275 किसान परिवार को पहले चरण के तहत 3,758 करोड़ की वित्तीय निवेश सहायता प्रदान की। सीएम जगन ने एलुरु जिले के उंगुटुरू निर्वाचन क्षेत्र के गणपवरम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज परिसर में स्थापित एक मंच से कंप्यूटर का बटन दबाकर सीधे किसानों के खातों में रकम जमा किये। हर एक किसान परिवार को 5,500 रुपये की निवेश सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर जगन ने कहा, “खरीफ काम शुरू होने से पहले वाईएसआर किसान भरोसा राशि प्रदान कर रहे हैं। आप सभी आशीर्वाद से,गणपवरम में एक और अच्छे कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। सरकार घोषित कार्यक्रम के अनुसार वाईएसआर किसान भरोसा राशि दे रहे हैं। पहले चरण के तहत निवेश सहायता के तहत 7,500 रुपये दे रहे है। इसमें से राज्य सरकार 5,500 रुपये दे रही है। इस महीने के अंत तक केंद्र सरकार 2,000 पीएम-किसान योजना के तहत देगी।

सीएम जगन ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान किसानों को हवा में छोड़ दिया गया था। वाईएसआरसीपी की सरकार के आगमन के बाद से कृषि क्षेत्र को मौलिक रूप से बदल दिया है। साथ ही सीएम जगन ने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण पर गंभीर टिप्पणी की। पवन कल्याण का जिक्र करते हुए सीएम जगन ने कहा कि इस दत्तक पुत्र ने तब सवाल नहीं किया कि चंद्रबाबू शासनकाल के दौरान किसानों को धोखा क्यों दिया गया है। उन्होंने अफसोस जताया कि किसानों के लिए इतना अच्छा करने पर भी हमारे खिलाफ ही आरोप लगाये जा रहे हैं।
