हैदराबाद: ताजा रिलीज फिल्म ‘भीमला नायक’ विवादों में फंस गया है। कुम्हार समुदाय ने आरोप लगाया इस फिल्म में कुछ दृश्य उनके भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। शुक्रवार को रिलीज भीमला नायक फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस फिल्म के दृश्य कुम्हार और शालिवाहन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए गुंटूर में शिकायत दर्ज हुआ है।
कुम्हार और शालिवाहन संघ के अध्यक्ष पुरुषेत्तम ने कहा कि कुम्हार समुदाय के लोग मटकी बनाने के चक्र को भगवान के रूप में पूजते हैं। ऐसे पवित्र चक्र को सिनेमा में अभिनेता राणा लात से मारता है और पवन पर हमला करता है।
उन्होंने इस दृश्य को फिल्म से हटाने की फिल्म युनिट से मांग की है। अब देखना है कि दर्ज शिकायत पर फिल्म युनिट कैसी प्रतिक्रिया देते है।
