हैदराबाद : अग्रवाल समाज गच्चीबोली महिला विंग ने प्रेस्टीज हाई फील्ड गच्चीबोली क्लब हाउस में सावन तीज कार्यक्रम महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन नीतू अग्रवाल, ज्योति छंगाणी, नेहा गुप्ता ने बड़ी ही गौरवशाली पारंपरिक साज सज्जा सावन तीज को ध्यान में रखते हुए झूले आदि का प्रबंध किया। पारंपरिक वेशभूषा सोलह श्रृंगार से सजी हुई महिलाओं का नीतू अग्रवाल ने गर्म जोशी से स्वागत माँग टीका भेंट करते हुए किया।
यह भी पढ़ें-
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे सिंगिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस ड्रेस रैंप वॉक आदि की प्रतियोगिता रखी गई। निर्णायक मंडल में अग्रवाल समाज गच्ची बावली महिला शाखा की अध्यक्ष गीता अग्रवाल एवं शाखा केंद्रीय समिति सदस्य कमलेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था। सभी कार्यक्रम उत्तम श्रेणी के थे चयन करना बहुत ही मुश्किल था। जिसमें सिंगिंग में प्रियंका अग्रवाल, ग्रुप डांस में श्रुति ग्रुप, सोलो डांस में प्रिया विजय रहीं। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार ज्योति छंगानी को मिला। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, तंबोला आदि कई गेमों का आयोजन किया गया। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोती हुई महिलाएँ दिखाई दी। कुल मिलाकर कार्यक्रम अति उत्तम, अति सफल रहा।
कार्यक्रम में अभिलाषा सिन्हा, उषा, मीनाक्षी शर्मा, मनप्रीत, प्रीति वर्मा, नवाज, ख्याति, ज्योति ,पुष्पा, नीति माथुर, मीणा भाटी, मंजरी, अलका गुप्ता, तृप्ति, पुष्पांजलि, प्रियंका, रूपाली, हर्षिता, शिल्पा, सीमा सलूजा, स्वाति, अंशिका, इंदू स्मृति, शिल्पी, प्रिया अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, स्वाति, कंचना, श्रुति, शैल अग्रवाल, डॉ सुजाता, रितु सिंगल, मनीषा, श्रद्धा, सुब्रति, कविता, निशिता अग्रवाल, रिया त्रिपाठी, मोनिता शुक्ला, श्रुति, निशा रोहिल्ला, सुवर्णा, प्रेरणा सुकुमारम, मलिक, नीतू अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही हैं।
